एक्सप्लोरर

IT Sector में आगे भी रहेगा दबाव, TCS, HCL Tech जैसी कंपनियों में लगा है पैसा तो जानें क्या करें?

IT Sector: एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में आईटी कंपनी के शेयरों में आगे में भी दबाव बना रह सकता है.

IT Sector Shares: इन दिनों आईटी सेक्टर के शेयर्स में बड़ा दबाव देखने को मिला है. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में आईटी कंपनी के शेयरों में आगे में भी दबाव बना रह सकता है. बता दें ग्लोबल मार्केट में बिगड़ती आर्थिक स्थिति और वित्तीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऐसा होने की आशंका है.

TCS ने जारी किए तिमाही नतीजे
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 5.2 फीसदी बढ़ा है. कंपनी के तिमाही नतीजे शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद आए थे. इस बीच, आईटी शेयरों में गिरावट हो रही है और बीएसई आईटी सूचकांक इस साल अबतक लगभग 24 फीसदी गिर गया है.

ब्रिटेन के घटनाक्रम पर रहेगी नजर
एक्सपर्ट का मानना ​​है कि विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और बड़े पैमाने पर प्रतिभा की कमी के चलते वेतन बढ़ाने की चुनौतियों से परिचालन मार्जिन पर असर पड़ रहा है. हालांकि, कोई भी निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन ब्रिटेन में चल रहे घटनाक्रम पर भी सभी की बारिक नजर है. वहां तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में भारतीय मूल के ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. सुनक इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति के दामाद हैं.

43 फीसदी फिसले आईटी कंपनियों के शेयर्स
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर में रिसर्च एसोसिएट अदिति पाटिल ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में व्यापक आर्थिक वातावरण खराब होने के संकेत हैं और इसका असर आईटी क्षेत्र पर पड़ेगा. आईटी शेयरों के दबाव में रहने की आशंका है. यही वजह है कि 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के पांच आईटी शेयर इस साल 43 फीसदी तक लुढ़क गए हैं.

जानें कितने फिसले किस कंपनी के स्टॉक?
साल 2022 में अब तक टेक महिंद्रा 42.68 फीसदी, विप्रो 41.38 फीसदी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज 25.38 फीसदी तक गिर चुका है. टीसीएस और इन्फोसिस में क्रमशः 12.63 फीसदी और 19.87 फीसदी गिरावट आई है. इस साल अबतक सेंसेक्स 3,771.98 अंक या 6.47 फीसदी टूटा है.

तेज गिरावट के बाद भी अच्छा है सेक्टर
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अपूर्व प्रसाद ने कहा कि मध्यम अवधि में आईटी क्षेत्र के लिए दो अंक में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि हालिया तेज गिरावट के बाद आईटी शेयर काफी अच्छे हैं.

यह भी पढ़ें:
Gold-Silver Price: खुशखबरी! 1500 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसलकर आई 56000 के करीब, चेक करें रेट्स

EPFO ने बनाया खास प्लान, 30 जुलाई को देशभर के 73 लाख पेंशनधारकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला
लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला
AI के दौर में Intelligence नहीं, Mental Clarity बनाएगी आपको बेहतर Leader
AI, Data और Uncertainty के बीच 'शिव' कैसे सिखाते हैं सही Leadership?
3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget