एक्सप्लोरर

पर्सनल लोन से जुड़ी इन बातों को जानना आपके लिए है बेहद जरूरी, नहीं उठाना पड़ेगा कोई नुकसान

बैंक अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहक की प्रोसेसिंग फीस माफ भी कर देते हैं इतना ही नहीं ब्याज दर भी कम कर देते हैं. इस कारण बैंक से पर्सनल लोन मिलने पर फौरन हां न करके पहले उस पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी ले लेनी चाहिए.

त्योहार का मौसम है, ऐसे में अगर आप पर्सनल लोन लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातें जरूर पता होनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक कर्मचारी भी पर्सनल लोन से संबंधित कई जानकारियां आपको नहीं देते हैं. अक्सर देखा गया है कि कई लोग पर्सनल लोन लेते समय बैंक कर्मचारी से सभी तरह के शुल्क और ब्याज दर संबंधित जानकारी नहीं पूछते हैं. बाद में उन्हें कई जानकारियों के अभाव में पछताना पड़ता है. अगर ग्राहक का क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो फिर वह बैंक से प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दर पर मोलभाव कर सकता है और डिस्काउंट ले सकता है.

अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहक को मिलता है फायदा

बैंक अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहक की प्रोसेसिंग फीस माफ भी कर देते हैं इतना ही नहीं ब्याज दर भी कम कर देते हैं. इस कारण बैंक से पर्सनल लोन मिलने पर फौरन हां न करके पहले उस पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी ले लेनी चाहिए.

बैंककर्मी या एजेंट से सभी जरूरी जानकारी लें

पर्सनल लोन का ऑफर अगर मिल रहा है और आप उसे लेना चाहते हैं तो ऐसा करने से पहले बैंककर्मी से पूछना न भूलें कि ऑफर किस तरह का है, इस पर कितनी प्रोसेसिंग फीस देनी होगी या नहीं देनी होगी. बैंककर्मी या फिर एजेंट से इन सवालों के सही जवाब मिल जाने पर लोन के लिए आवेदन करना चाहिए. दरअसल बता दें कि कुछ बैंक अपनी लोन राशि में कुछ हिडेन चार्ज और प्रोसेसिंग फीस भी लगा देते हैं, जिन्हें लोन देते समय अक्सर बैंककर्मी या एजेंट बताते नहीं है.

पेनल्टी से संबंधित जानकारी जरूर लें

पर्सनल लोन लेने से पहले एक और जरूरी बात बैंक से जरूर पूछें कि अगर किसी कारणवश आप कर्ज नहीं चुका पाते हैं तो ऐसी स्थिति में पेनल्टी किस हिसाब से लगेगी. साथ ही यह भी पूछना न भूलें कि अगर आप लगातार दो EMI का भुगतान नहीं कर पाए तो उस स्थिति में क्या हो सकता है?

कई तरह के लगने वाले चार्जेस के बारें में पूछें

पर्सनल लोन लेने से पहले कुछ जरूरी जानकारी भी हासिल कर लें जैसे ब्याज दर या ईएमाई के अलावा प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्जेस और प्री क्लोजर के चार्जेस पूछना न भूलें. ध्यान रहे कि कई बार कुछ एजेंट लोन देने के समय अपने सेल्स टारगेट को पूरा करने के चलते कस्टमर को पूरी जानकारी नहीं देते हैं. इसलिए अपनी आंख और दिमाग खुला रखकर लोन लेते समय एजेंट या बैंक से सभी जरूरी जानकारियों को हासिल करने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें

Investment Tips: आसान है गोल्ड ईटीएफ में निवेश,अच्छा रिटर्न देने में भी है आगे

बैंक खाते को आधार से जोड़ना है जरूरी, ऐसे ऑनलाइन पता करें अकाउंट लिंक है या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget