एक्सप्लोरर

पर्सनल एक्सीडेंट कवर लेना भी है जरूरी, जानें किन परिस्थितियों में बनेगा आपका ‘सहारा’

अगर इंश्योरेंस के बाद कोई एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है और उसके शरीर का कोई हिस्सा खराब हो जाता है, तो ऐसे में यह पॉलिसी एकमुश्त राशि देती है.

नई दिल्लीः अक्सर लोग लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में बात करते हैं, लेकिन इन सबसे जुड़ा एक और जरूरी इंश्योरेंस होता है. इसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते. बात कर रहे हैं पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (दुर्घटना बीमा) की. सुनकर चौंकिए मत यह हेल्थ इंश्योरेंस से अलग होता है, जो एक्सीडेंट की स्थिति में काफी मददगार साबित होता है. अगर इंश्योरेंस के बाद कोई एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है और उसके शरीर का कोई हिस्सा खराब हो जाता है, तो ऐसे में यह पॉलिसी एकमुश्त राशि देती है. इस बीमा में व्यक्ति की हादसे में मौत होने पर भी पैसा मिलता है. ध्यान रखें हर कंपनी के बीमा को लेकर अलग नियम होते हैं, ऐसे में बीमा कराने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. आइए इस इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या होता है यह इंश्योरेंस

पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस अलग-अलग दुर्घटनाओं को कवर करता है. इसमें गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लेकर बिजली के झटके तक, बाथरूम में फिसलने, जिम में वर्कआउट करते हुए लगने वाली चोट और पानी में डूबने से लेकर आग लगने से होने वाली हानि तक सभी दुर्घटनाएं व्यक्तिगत दुर्घटना के अंतर्गत आती हैं.

इस इंश्योरेंस में विकलांगता को 3 भागों में बांटा जाता है. पहला स्थायी पूर्ण  विकलांगता, दूसरा स्थायी आंशिक विकलांगता और तीसरा अस्थायी पूर्ण विकलांगता. स्थायी कुल विकलांगता के तहत वे लोग आते हैं, जो अपने शरीर के किसी हिस्से को लंबे समय तक के लिए गंवा बैठे हों. इनमें अंधापन, हाथ या पैरों को खोना, आवाज चली जाना, मानसिक स्थिति बिगड़ने जैसी परिस्थितयां शामिल होती हैं. यह बीमा स्थायी पूर्ण विकलांगता की स्थिति में बीमा राशि का 100% भुगतान करती है.

स्थायी आंशिक विकलांगता में एक हाथ या एक टांग खोना, बहरा होना, एक आंख की रोशनी जाना और हाथ की या पैर की उंगली का नुकसान शामिल होता है. ऐसी स्थिति में कंपन बीमा राशि के कुछ फीसदी का भुगतान किया जाता है. अस्थायी पूर्ण विकलांगता में व्यक्ति हादसे के बाद अस्थायी रूप से बिस्तर पर आ जाता है या कुछ समय के लिए काम करने लायक नहीं रहता. इन मामलों में, विकलांगता की अवधि के दौरान एक साप्ताहिक भुगतान किया जाता है. इनके अलावा इस बीमा में हादसे में मौत होने पर भी बीमा का पूरा पैसा दिया जाता है.

कितना होना चाहिए प्रीमियम 

इसका प्रीमियम कवर, राशि और व्यक्ति की नौकरी श्रेणी पर निर्भर करता है. हाई रिस्क श्रेणी की नौकरी में प्रीमियम राशि सुरक्षित समझी जानी वाली नौकरियों वाले लोगों की तुलना में अधिक होगी. यह आप पर निर्भर है कि आप कितना कवर लेना चाहते हैं. सामन्यतया आपको वार्षिक वेतन का 15-20 गुना कवर लेना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 6 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल- डीजल के नए रेट, जानिए दिल्ली से पटना तक कहां कितना महंगा हुआ तेल
Petrol- Diesel Price Today: 6 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल- डीजल के नए रेट, जानिए दिल्ली से पटना तक कहां कितना महंगा हुआ तेल
LPG Price Today: जारी हो गया घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के लिए आज का नया रेट, फटाफट करें चेक
जारी हो गया घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के लिए आज का नया रेट, फटाफट करें चेक
MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Finance Tips: सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget