एक्सप्लोरर

IT Companies ने जून तिमाही में जमकर की भर्ती, TCS, Wipro और इंफोसिस ने कितनी नई नौकरियां दी- जानें

IT Companies Hiring: आईटी सेक्टर में प्रमुख बाजारों से लगातार सौदे मिलने के कारण काम तो बढ़ रहा है पर इसके मुताबिक कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं है. लिहाजा आगे भी आईटी सेक्टर में जॉब डिमांड रहेगी.

IT Companies Hiring: भारत की टॉप की इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) कंपनियों ने जून तिमाही में कुल 50,000 से अधिक लोगों को नौकरी दी है. हालांकि कर्मचारियों के जल्द नौकरियां बदलने, मार्जिन का दबाव, ह्यूमन रिसोर्स, कॉस्ट प्रेशर और कर्मचारी-संबंधी चुनौतियों ने आईटी इंडस्ट्री के लिए समस्या खड़ी कर दी है.

आईटी सेक्टर में नौकरियां आती रहेंगी- ये है कारण
आईटी सेक्टर के विशेषज्ञों का कहना है कि आईटी की प्रतिभाओं के लिए खींचतान तब तक जारी रहेगी जब तक कि उद्योग के लिए तैयार मानव संसाधनों का बल उल्लेखनीय रूप से नहीं बढ़ जाता. प्रमुख बाजारों से लगातार सौदे मिलने के कारण काम की मात्रा तो बढ़ रही है पर इसके मुताबिक कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं हो पा रही है. बाजार विशेषज्ञों की मानें तो आईटी कंपनियां मांग के अनुरूप रिक्त पदों को भरने की कोशिश में जुटी हैं वहीं नॉन टेक्नोलॉजी कंपनियां भी तकनीकी लोगों की तलाश में है ताकि डिजिटल दुनिया में रचे-बसे उनके कस्टमर्स की जरूरतें पूरी की जा सकें.

देश की टॉप तीन आईटी कंपनियों ने कीं इतनी भर्ती

देश की टॉप तीन आईटी कंपनियों- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और विप्रो ने ही जून तिमाही में करीब 50,000 लोगों को नौकरी पर रखा.

इंफोसिस ने जून तिमाही में 21,171 भर्तियां की हैं क्योंकि उसके यहां कर्मचारियों का पलायन बढ़कर 28.4 फीसदी हो गया है जो मार्च 2022 में 27.7 फीसदी था. एक साल पहले यह आंकड़ा 13.9 फीसदी था.

विप्रो ने जून तिमाही में 15,446 पेशेवरों की भर्ती की. उसके यहां पलायन दर 23.3 फीसदी है. मार्च तिमाही में यह 23.8 फीसदी और पिछले वर्ष 15.5 फीसदी था.

टीसीएस ने जून तिमाही में 14,136 पेशेवरों को नौकरी पर रखा. कंपनी में पलायन दर बढ़कर 19.7 फीसदी हो गई जो मार्च तिमाही में 17.4 फीसदी और पिछले वर्ष 8.6 फीसदी थी.

क्या कहते हैं आईटी इंडस्ट्री के जानकार
टीमलीज डिजिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील सी बताते हैं कि अगले पांच वर्ष में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कुल 60 लाख नए रोजगार तैयार होंगे. सुनील कहते हैं कि आने वाले समय में आईटी कंपनियों पर मार्जिन का दबाव रहेगा क्योंकि सौदों का आकार नहीं बढ़ा है. डेलॉयट इंडिया के निदेशक वाम्सी कारावडी ने कहा, "भर्तियां महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच चुकी हैं और कुछ मायनों में तो यह उससे भी पार चली गई है." इस अनुकूल रोजगार परिदृश्य से जहां टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स काफी उत्साहित हैं वहीं एंप्लॉयर्स को अभूतपूर्व स्तर का पलायन, ह्यूमन रिसोर्स की बढ़ती लागत और एक समय में एक से ज्यादा नौकरी करने की प्रवृत्ति परेशान कर रही है.

ये भी पढ़ें

Health Insurance: क्या लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां फिर से हेल्थ इंश्योरेंस भी बेचेंगी, जानें क्या है पूरी खबर

Cryptocurrency Rate Today 30 August: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में Bitcoin उछली-इथेरियम चमकी, जानें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget