एक्सप्लोरर

क्या कम होने वाला है इनकम टैक्स? जानिए पूरा सच

नई दिल्ली: नोटबंदी के बीच में दिल को खुश करने वाली एक खबर बाजार में यानी फेसबुक और वॉट्सऐप पर घूम रही है. खबर आपके इनकम टैक्स से जुड़ी हुई है. खबर पढ़कर लोगों के मन में लड्डू फूट रहे हैं लेकिन गुदगुदाने वाली इस खबर की हकीकत क्या है? सिर्फ खबर पढ़कर खुश मत होइए. पहले इसका सच जान लीजिए. क्या आपका इनकम टैक्स कम होने वाला है क्या आने वाली एक फरवरी को आपका इनकम टैक्स कम होने वाला है, ये सोचकर कि इस बार जेब पर चपत कम लगेगी लोग खूब तेजी से इस मैसेज को सर्कुलेट कर रहे हैं.

इस बार खाते में पैसे ज्यादा बचेंगे और टैक्स में कम कटेंगे बिना दावे का सच जाने लोग अपने-अपने टैक्स स्लैब के मुताबिक हिसाब लगाने में भी जुट गए हैं. नोटबंदी के इस माहौल में ये खबर कुछ ज्यादा ही ध्यान खींच रही है. देश में 2 करोड़ 87 लाख टैक्स भरते हैं खबर हर टैक्स अदा करने वाले के लिए तो है ही उनसे जुड़े लोगों के लिए भी हैं. चलिए सबसे पहले आप वो मैसेज देख लीजिए जो वॉट्सऐप पर आजकल घूम रहा है. मैसेज में लिखा है कि सरकार आने वाले बजट में इनकम टैक्स स्लैब को बदलने की योजना बना रही है. प्रस्तावित यानि नया इनकम टैक्स स्लैब इस तरह से है.

अगर आपकी सैलरी 4 लाख रुपए तक है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. अगर आपकी सैलरी 4 से 10 लाख रुपए है तो आपको 10 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा. अगर आपकी सैलरी 10-15 लाख रुपए है तो आपको 15 फीसदी इनकम टैक्स भरना होगा. अगर आप 15-20 लाख सालाना कमाते हैं तो आप 20 फीसदी इनकम टैक्स भरेंगे और 20 लाख सालाना से ज्यादा कमाने वाले लोगों को 30 फीसदी इनकम टैक्स भरना होगा.

इनकम टैक्स का नया गणित देखकर मन बल्लियों उछल रहा है क्योंकि जो प्रस्तावित टैक्स का दावा है वो मौजूदा टैक्स स्लैब से करीब आधा है कैसे इसके लिए आप जरा मौजूदा टैक्स स्लैब पर नजर डालिए और प्रस्तावित और जो दावा किया जा रहा है दोनों के बीच का फर्क देखिए.

अभी सरकार ने इनकम टैक्स के लिए जो स्लैब तय किए हैं उसके मुताबिक. अगर आपकी सैलरी 2.5 लाख रुपए तक है तो आपको कोई टैक्स नहीं देते हैं. अभी अगर आपकी सैलरी 3 लाख है तो आप करीब 5000 रुपए टैक्स भरते हैं लेकिन नई व्यवस्था में दावा है कि आप 4 लाख तक कोई टैक्स नहीं भरेंगे.

अभी अगर आपकी सैलरी अगर 2.5 लाख से 5 लाख तक है तो आप 10 फीसदी तक टैक्स भरते हैं और 5 से 10 लाख रुपए हैं तो आप 20 फीसदी इनकम टैक्स भरते हैं. जबकि दावा है कि नई व्यवस्था में आपको 4 से 10 लाख सिर्फ 10 फीसदी टैक्स देना होगा. मौजूदा व्यवस्था में आपको 10 लाख से ज्यादा की आय पर 30 फीसदी टैक्स भरना होता है. लेकिन नई व्यवस्था का जो दावा है उसके मुताबिक जब आप 20 लाख कमाएंगे तो आपको 30 फीसदी इनकम टैक्स भरना होगा.

अब समझ में आया आपको लोग इस मैसेज को देखकर इतना खुश क्यों हो रहे हैं, लेकिन खुशी असली है या नकली ये जानने के लिए एबीपी न्यूज ने वायरल मैसेज की पड़ताल की. इस खबर के सच तक पहुंचने के लिए हमें सरकार के तीन बयान मिले जो नतीजे तक पहुंचने में मदद करेंगे.

पहला बयान इस खबर की पहली हलचल 13 दिसंबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान से मिली जब वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे. वित्त मंत्री ने नोटबंदी के कारण आने वाले वक्त में टैक्स की दरें कम होने की उम्मीद जताई थी.

दूसरा बयान वित्त मंत्री के बयान के बाद इस खबर को पंख लग गए. एबीपी न्यूज ने वित्त राज्य अर्जुन मेघवाल से इनकम टैक्स की दरों में बदलाव को लेकर सवाल पूछा. अर्जुन मेघवाल ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए थे.

तीसरा बयान 20 दिसंबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए जहां उनसे टैक्स दरों पर दोबारा सवाल हुआ. सरकार से ये सवाल बार-बार पूछा जा रहा है क्योंकि देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता हैं.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि सरकार से जब-जब इस बारे में सवाल हुआ है सरकार ने खारिज नहीं किया. पहले टैक्स दरें कम होने के संकेत दिए और अब हालात के मुताबिक फैसला लेने की बात कही है. यानि चीजें सरकार के मुताबिक हुई तो फरवरी के बजट में टैक्स दरों पर फैसला हो सकता है लेकिन अभी ऐसा कुछ हुआ नहीं है.

इसलिए एबीपी न्यूज की पड़ताल में टैक्स दरें कम होने वाला वायरल मैसेज आधा सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget