एक्सप्लोरर

अब ऑनलाइन कैंसिल करा सकते हैं बीमा पॉलिसी, IRDA ने जारी किए नए नियम

अगर ग्राहक को पॉलिसी पसंद नहीं आती है तो वो 30 दिन के भीतर इसे लौटा सकते हैं. वो ऑनलाइन इसे कैंसिल करा सकते हैं.

बीमा नियामक इरडा ने इंश्योरेंस कंपनियों को ई-पॉलिसी जारी करने बाद ग्राहकों को इसे ऑनलाइन कैंसिल करने का ऑप्शन भी देने को कहा है. इरडा ने कहा है कि ग्राहक अब फ्री-लुक अवधि के दौरान इसे ऑनलाइन कैंसिल करा सकते हैं. यह सुविधा वर्ष 2020-21 के दौरान की जाने वाली सभी बीमा पॉलिसी पर लागू होंगी. फ्री लुक की अवधि 30 दिन की होती है. अगर ग्राहक को पॉलिसी पसंद नहीं आती है तो वो 30 दिन के भीतर इसे लौटा सकते हैं. वह ऑनलाइन इसे कैंसिल करा सकते हैं.

बीमा ग्राहकों तक डॉक्यूमेंट पहुंचाने में भी छूट 

इरडा के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इंश्योरेंस कंपनियों को पॉलिसी होल्डर्स के पास पॉलिसी डॉक्यूमेंट भेजने के नियम में भी छूट दी गई है. इरडा ने कहा कि यह छूट 2020-21 के दौरान जारी की जाने वाली पॉलिसी  के लिए वैलिड होगी. दरअसल कोविड-19 संकट की वजह से बीमा कंपनियों की ओर से भेजे जा रहे पॉलिसी डॉक्यूमेंट ग्राहकों तक पहुंचने में देरी हो रही है. इसके बाद इरडा ने पॉलिसी डॉक्यूमेंट पहुंचाने के मामले में यह फैसला किया.

बीमा पॉलिसी के लिए 30 दिन का फ्री-लुक पीरियड

इरडा ने कहा है कि बीमा कंपनियों को अपने ग्राहकों को पॉलिसी को देखने-समझने के लिए 30 दिन का समय देना होगा. इससे संतुष्ट न होने पर ग्राहक पॉलिसी ऑनलाइन कैंसिल करा सकता है.इस बीच, इरडा ने अपने नाम पर ग्राहकों को किए जाने वाले फोन कॉल के प्रति सावधान किया है. इरडा ने कहा है कि वह कोई बीमा पॉलिसी नहीं बेचता है और न ही कोई क्लेम सेटलमेंट करता है. इरडा ने कहा है कि फर्जीवाड़ा को अंजाम देने वाले ऐसे कॉल के खिलाफ इसके रीजनल दफ्तरों में शिकायतें दर्ज कराई जानी चाहिए. इरडा ने कहा है कि लोगों के पास फर्जीवाड़ा करने वालों के कॉल आते रहते हैं. उसमें वे खुद को इरडा के अधिकारी या प्रतिनिधि बताते हैं. इस दौरान लुभावने ऑफरों की पेशकश की जाती है. ये बीमा पॉलिसी के दायरे से बाहर होते हैं. इरडा ने कहा कि वे बीमा लेनदेन विभाग, आरबीआई या किसी अन्य सरकारी एजेंसियों का नाम लेकर लोगों को गुमराह करते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget