एक्सप्लोरर

IRCTC Shri Ramayan Yatra: आईआरसीटीसी के 'श्री रामायण यात्रा' ट्रेन के जरिए करें कई धार्मिक स्थलों के दर्शन! जानिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल और खर्च

IRCTC Tour: अगर आप भी भगवान राम से जुड़े स्थलों के दर्शन की प्लानिंग बना रहे हैं तो आप इस पैकेज का फायदा उठा सकते हैं. हम आपको इस पैकेज के डिटेल्स और लगने वाले शुल्क के बारे में जानकारी देते हैं.

IRCTC Shri Ramayana Yatra  Train Booking: अगर आप प्रभु श्री राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के 'श्री रामायण यात्रा' टूर पैकेज (IRCTC Shri Ramayana Yatra Package) का लाभ उठा सकते हैं. इस टूर पैकेज की शुरुआत इंडियन रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC)  के साथ मिलकर की है. इस टूर पैकेज में भारत गौरव नाम की एक टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) चलाई जाएगी जिससे आपको देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए पूरे 20 दिन और 19 रात का समय लगेगा.

इसके साथ ही आप भगवान राम से जुड़ी हुई कई चीजों को जानने का मौका आपको करीब से मिलेगा. इस पूरे पैकेज को रेलवे ने कुल दो भाग में बांटा है. पहला है कंफर्म क्लास (Comfort Class) और दूसरा है सुपीरियर क्लास (Superior Class) . यह यात्रा 24 अगस्त 2022 को शुरू होकर पूरे 20 दिनों तक चलेगी. अगर आप भी ट्रेन के जरिए भगवान राम से जुड़े स्थलों के दर्शन की प्लानिंग बना रहे हैं तो आप इस पैकेज का फायदा उठा सकते हैं. हम आपको इस पैकेज के डिटेल्स (IRCTC Shri Ramayana Yatra Package) और लगने वाले शुल्क के बारे में जानकारी देते हैं-

पैकेज के डिटेल्स-
पैकेज का नाम-Shri Ramayana Yatra by Bharat Gaurav Tourist Train
डेस्टिनेशन-दिल्ली-अयोध्या-जनकपुर-सीतामढ़ी-बक्सर-वाराणसी-प्रयागराज-चीत्रकूट-नाशिक-हंपी-रामेश्वरम-कांचीपुरम-भद्राचलम-दिल्ली
बोर्डिंग स्टेशन-दिल्ली सफदरजंग, टूंडला, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ
डिबोर्डिंग स्टेशन-वीरांगना लक्ष्मीबाई, टूंडला, आगरा, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग
क्लास ऑफ ट्रैवल-3 AC

इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका-

  • अयोध्या-राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट
  • नंदीग्राम-भरत और हनुमान मंदिर और भरत कुंड
  • जनकपुर-राम-जानकी मंदिर
  • बक्सर-रामरेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर
  • वाराणसी-तुलसी मानस मंदिर,संकटमोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती
  • सीतामढ़ी-सीता माता मंदिर
  • प्रयागराज-गंगा यमुना संगम, हनुमान मंदिर
  • हंपी-अंजनेय हिल, विरूपाक्ष मंदिर, विठ्ठल मंदिर
  • रामेश्वरम-रामनाथ स्वामी मंदिर, धनुषकोडी
  • कांचीपुरम-विष्णु कांची, शिव कांची और श्री कांची कामाक्षी अम्मा मंदिर
  • भद्राचलम-श्री सीताराम स्वामी मंदिर, अनजाने स्वामी मंदिर

'श्री रामायण यात्रा' के लिए देना होगा इतना शुल्क-
1. इस पैकेज में आपको कंफर्म क्लास के लिए अकेले 84,000 रुपये देने होंगे. वहीं दो लोगों को 73,500 रुपये देने होंगे.
2. बच्चों को इस क्लास के लिए 67,200 रुपये देना होगा.
3. वहीं सुपीरियर क्लास में अकेले ट्रेवल करने पर 94,000 रुपये और दो लोगों को 84,000 रुपये देने होंगे.
4. वहीं बच्चों को इस क्लास में 77,700 रुपये का शुल्क देना होगा.
5. इस पैकेज की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NZBG01 पर विजिट करके जानकारी लेनी होगी.

ये भी पढ़ें-

Aadhaar FaceRD App: आधार कार्ड का ऑथेंटिकेशन हुआ बहुत आसान, इस ऐप का करना होगा इस्तेमाल

Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की यह खास सुविधा! चलती ट्रेन में कार्ड से खरीद सकेंगे रेलवे टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget