एक्सप्लोरर

Railway Ticket Booking: रेल टिकट ऑनलाईन बुक करने के लिए IRCTC ने बदले नियम, जानें क्या है नए नियम

IRCTC Update: आपको जानना जरुरी है की IRCTC ने टिकट बुकिंग के नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. जानते है कि क्या है नया नियम.

IRCTC Ticket Booking Rules: कोरोना काल में ट्रेनों के परिचालन को लेकर जो पाबंदी लगाई गई थी उसे वापस लिया जा रहा है. ट्रेनों को फिर से उनके पुराने नंबर के साथ चलाया जा रहा है. स्पेशल टैग वापस लिया जा चुका है. ट्रेनों में पका हुआ खाना भी यात्रियों को मिलना शुरू हो चुका है. रेल यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में ऑनलाईन रेल टिकट बुकिंग करने के तौर तरीके में भी बदलाव किया गया है. टिकट काउंटर पर लंबी कतारें नहीं लगती. रेल यात्री अब IRCTC के पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट बुक कर यात्रा कर रहे हैं. 

क्या है IRCTC पोर्टल पर टिकट बुकिंग के नए नियम

अगर आप भी अपनी रेल यात्रा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरशन यानी IRCTC वेब पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो आपको जानना जरुरी है की IRCTC ने टिकट बुकिंग के नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. जो लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं उनको पहले अपनी एक आईडी बनानी पड़ती है.  जिसमें आईडी बनाने वाले का ईमेल और मोबाईल नंबर मांगा जाता था, लेकिन टिकट बुकिंग प्रोसेस को पूरा करने के लिये IRCTC ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं.  जानते है कि क्या है नया नियम  -

IRCTC पोर्टल पर कैसे होता है टिकट बुक
 
रेल सफर करने के लिये यात्री IRCTC के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं. इस पोर्टल पर टिकट बुक करने के लिए यात्री को पहले अपनी एक आईडी पासवर्ड बनाना पड़ता है. आईडी बनाने के लिए यात्री को अपनी ईमेल आईडी और मोबाईल नंबर की डिटेल देनी पड़ती है. ईमेल और मोबाइल नंबर का ऑनलाईन OTP के जरिये वेरिफिकेशन किया जाता है उसके बाद ही यात्री अपना टिकट बुक कर सकते हैं.  

रेल टिकट बुकिंग के नए नियम
 
भारतीय रेल देश भर में कई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर चुका है, ऐसे में IRCTC के वेब पोर्टल पर टिकट बुकिंग भी बढ़ती जा रही है. लगभग 8 लाख लोग रोजाना रेल टिकट बुक कर रहे हैं. ऐसे में IRCTC अब टिकट बुक करने वाले यात्री के मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी को अब वेरीफाई करेगा, वेरिफिकेशन के बाद ही अब यात्री अपना ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे. IRCTC के अधिकारियों के मुताबिक दरअसल कोरोना काल के दौरान कई अकाउंट निष्क्रिय हो गये हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है. 

कैसे करें वेरिफिकेशन 
 
- पहले IRCTC के वेब पोर्टल पर जाएं. 

- फिर वेरिफिकेशन विंडो ओपन होगी.   

- अपना ईमेल आईडी और मोबाईल नंबर लिखें.  

- अब आपको एक तरफ एडिट और एक तरफ वेरिफाई का विकल्प दिखाई देगा.

- एडिट विकल्प को क्लिक करके आप चाहें तो अपना ईमेल और मोबाईल नंबर चेंज कर सकते हैं.  

- अब वेरिफिकेशन का विकल्प पर क्लिक करने के बाद मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको डालने पर नंबर वेरिफाई हो जाएगा.  

- इसी प्रकार आप अपना ईमेल भी वेरिफाई कर सकते हैं.

- अगर यात्री का पहले से ईमेल और मोबाईल नंबर वेरिफाई है तो वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं है.  

ये भी देखें

Explained: जानिए Omicron वैरिएंट के सामने आने के बाद क्यों हो रही देश में यूनिफॉर्म ट्रैवल पॉलिसी बनाने की मांग

IRCTC Tour Package: अंडमान की नैचुरल ब्यूटी का लेना है लुत्फ तो इस किफायती टूर पैकेज को रखें याद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget