एक्सप्लोरर

IRCTC Tour Package: अंडमान की नैचुरल ब्यूटी का लेना है लुत्फ तो इस किफायती टूर पैकेज को रखें याद

IRCTC Andaman Tour Package: अंडमान मेमोरीज एक्सक्लूसिव पोर्ट ब्लेयर ट्रिप जो 7 दिन और 6 रातों के पैकेज में है, आपको जीवनभर की खूबसूरत यादों का तोहफा दे जाएगा.

IRCTC Tour Packages: देश के कुछ हिस्सों की सुंदरता ऐसी है जिसे नैचुरल ब्यूटी के मामले में बेमिसाल माना जाता है और ये विश्वप्रसिद्ध पर्यटन के रूप में अनोखे साबित हो रहे हैं. ऐसा ही नाम भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप का है जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है. यहां के लैंडस्केप से लेकर चिड़ियों की आवाज तक और समुद्र की लहरों की गहराई से ताड़ के पेड़ों की छांव तक जहां देखें अंडमान की सुंदरता का कोई मुकाबला नहीं है. इसी प्राकृतिक सुंदरता और अछूती खूबसूरती को देखने के लिए आपके पास आईआरसीटीसी का ऐसा पैकेज है जो किफायती दरों पर आपको अंडमान और निकोबार की सैर करा सकता है.

जानें टूर पैकेज के बारे में
इस पैकेज का नाम अंडमान मेमोरीज एक्सक्लूसिव पोर्ट ब्लेयर है और ये पैकेज 7 दिन और 6 रातों का है. ये अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा. इसकी फ्रीक्वेंसी डेली है और उसका पैकेज कोड EHH98 है. आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है जिसका लिंक खबर के अंत में दिया जाएगा.

क्या है टूर की Itinerary
पहले दिन पोर्ट ब्लेयर एयपोर्ट पर एकत्रित होकर मिलें और होटल में ठहरने के लिए चेक इन करें. नाश्ते के बाद सांसें थमा देने वाले कोरबाइन्स कोव बीच की सैर से ट्रिप को मजेदार बनाएं जो सबसो खूबसूरत बीच में से एक है. यहां आप जमकर तस्वीरें खिंचवाएं और नारियल के पेड़ों के दरमियान अपना सैंड कासल भी बना सकते हैं. ये बीच पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर है. इसके बाद आप सेल्युलर जेल को देखने के लिए प्रस्थान कर सकते हैं जो स्वतंत्रता प्रेमियों के लिए एक तीर्थस्थान से कम नहीं है. शाम को होने वाले लाइट एंड साउंड शो को देखकर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद कर सकते हैं. इसके बाद रात का स्टे आपका पोर्ट ब्लेयर में होगा.

दूसरे से लेकर 7वें दिन तक का कैसा रहेगा प्लान
दूसरे दिन रॉस आईलैंड का टूर रहेगा जो पुरानी खूबसूरत इमारतों, चीफ कमिशनर्स हाउस, गवर्नमेंट हाउस, चर्च, बेकरी, प्रेस, स्वीमिंग पूल आदि से भरा हुआ है. इसके बाद आप नॉर्थ बे आईलैंड की सैर करें जो सभी तरह की वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए चर्चित है. यहां आप समुद्र के अंदर की दुनिया को देखने वाले अभूतपूर्व एक्सपीरिएंस को लेकर आएं और रात को अपने होटल में विश्राम करें.

तीसरे दिन नील आईलैंड की सैर होगी जिसके पहले आपको भरतपुर बीच पर होटल में चेक इन कराया जाएगा, नील आईलैंड पर विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को एंजॉय करें और होटल लौट आएं. शाम को लक्ष्मणपुर बीच की सैर करें और डिनर और नाइट स्टे आपका रिसॉर्ट में होगा. इसी तरह चौथे दिन नील आईलैंड और हैवलॉक को पूरा घुमाया जाएगा जिसमें नैचुरल ब्रिज, राधानगर बीच पर जाएं और एशिया के सबसे साफ बीच में से एक पर स्विमिंग एंजॉय करें. शाम को आप अपनी गतिविधियां कर सकते हैं और पांचवे दिन हैवलॉक पोर्ट ब्लेयर की सैर का दिन रखा जाएगा. इस दिन कालापत्थर बीच पर क्वालिटी टाइम बिताएं और शाम को क्रूज की सैर करना चाहें तो करें. लौटकर पोर्ट ब्लेयर आएं और छठे दिन बाराटंग डे ट्रिप के लिए है. बाराटंग की तरफ जाते हुए जंगल के बीच से गुजरने का आनंद लें. स्पीड बोट से मैंग्रोव फॉरेस्ट और लाइम स्टोन केव (गुफाएं) देखें. शाम को पोर्ट ब्लेयर लौट आएं और रात होटल में बिताकर सातवें दिन सुबह का नाश्ता करने के बाद एयरपोर्ट की तरफ प्रस्थान करें. 

टूर का खर्च जानें
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आरंभिक रूप से 20,740 रुपये का टूर का खर्च दिखाया जा रहा है जिसमें कैब, होटल्स, खाना-पीना और इंश्योरेंस शामिल बताए जा रहे है. https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHH98 पर जाकर आप इस टूर के बारे में और जानकारी ले सकते हैं.

https://www.irctctourism.com/tourpacakage_search?searchKey=&tagType=&travelType=&category=East%20India पर जाकर देश के पूर्वी भागों के और टूर पैकेज की जानकारी भी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Gold & Silver Rate Today: रिकॉर्ड लेवल से 8,000 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, जानें सोने-चांदी के आज के रेट

Anand Rathi Wealth IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानिए GMP में कैसा है हाल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget