एक्सप्लोरर

Crude Oil: ईरान-इजरायल जंग के दौरान गिरे कच्चे तेल के दाम, भारत कैसे निपटेगा उठापटक के दौर से

Crude Oil Prices: ईरान-इजरायल संघर्ष के ज्यादा गहराने से पहले जब कच्चे तेल के दाम काफी स्थिरता दिखा रहे थे तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल के रेट सस्ते होने की आशा-उम्मीदें सामने आने लगी थीं.

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल जंग के दौरान अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) के दाम में गिरावट देखी जा रही है. WTI Crude में 1.20 फीसदी की गिरावट के बाद 74.65 डॉलर प्रति बैरल के रेट देखे जा रहे हैं. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क यानी ब्रेंट क्रूड 1.21 फीसदी सस्ता हुआ है और ये 78.08 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर  आ गया है. 

बीते दिन रविवार को उत्तरी इजराइल पर हमले से बदले हालात

इजरायली अधिकारियों के मुताबिक रविवार को बिन्यामीना के पास आईडीएफ बेस पर हिजबुल्लाह ने ड्रोन हमला किया. उत्तरी इजरायली शहर बिन्यामीना में इजरायली सेफ्टी फोर्स के चार सैनिक मारे गए और दर्जनों के घायल होने की खबरें हैं. 

कच्चे तेल के रेट में उठापटक के दौर से कैसे निपट रहा भारत 

ईरान-इजरायल संघर्ष के ज्यादा गहराने से पहले जब कच्चे तेल के दाम काफी स्थिरता दिखा रहे थे तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल के रेट सस्ते होने की आशा-उम्मीदें सामने आने लगी थीं. हालांकि जैसे ही मिडिल ईस्ट में जंग के शोले भड़के, कच्चे तेल के दाम में आग लगने जैसी खबरें आने लगीं. साफ तौर पर भारत के लिए ये स्थिति थोड़ी असमंजस वाली थी, लिहाजा सरकारी सूत्रों के हवाले से ये बात आने लगी कि अभी सरकार देश में पेट्रोल-डीजल के भाव घटाने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि अगर क्रूड ऑयल के दाम में ऐसी ही बढ़त रहेगी तो आगे चलकर देश के नागरिकों को उसकी आंच से बचाना पड़ेगा.

भारत कैसे निपटेगा इस उठापटक के दौर से

भारत अपनी तेल जरूरतों का 40 फीसदी इस समय रूस से आयात कर रहा है और ईरान से तेल इंपोर्ट काफी कम प्रतिशत है. इस कारण के चलते भारत में एकदम से तो घबराहट वाली स्थिति नहीं बनने की उम्मीद हैं, पर सरकार इन उपायों पर भी विचार कर रही है..

केंद्र सरकार इस समय कच्चे तेल में तेजी की संभावना से इंकार नहीं कर रही है और इसलिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश हैं कि वो कच्चे तेल में जारी उठापटक पर नजर रखें. कच्चा तेल महंगा होने के बाद रुपये में गिरावट आने की आशंका है. इसके अलावा आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के रेट पर फिलहाल राहत नहीं मिली है, हालांकि अगर सरकार चुनावी माइलेज लेने की कोशिश करेगी तो आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के पहले शायद ट्रांसपोर्ट फ्यूल सस्ता भी हो सकता है.

जियो पॉलिटिकल तनावों का असर भारत पर भी आने की आशंका तो है लेकिन आरबीआई ने अपनी इसी एमपीसी बैठक के बाद कहा है कि वो स्थिति पर नजरें बनाए हुए है. ईरान-इजरायल जंग के असर से रुपये में गिरावट ना आए, इसका ध्यान केंद्रीय बैंक रख रहा है और साथ ही कई अन्य उपायों पर काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: निफ्टी-सेंसेक्स में बढ़त पर शुरुआत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में नतीजों से पहले अच्छी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget