एक्सप्लोरर

ईरान में ये क्या हुआ? 10 लाख रियाल की कीमत बस 1 डॉलर, क्यों घटती जा रही है करेंसी की कीमत?

Iran Currency Rial: अमेरिका के साथ तनाव में उलझे ईरान की करेंसी रियाल में रिकॉर्ड स्तर पर गिरावट हुई है. 10,43,000 ईरानी रियाल अमेरिकी डॉलर के बराबर हो गया है.

Iran Currency Rial: ईरान की करेंसी रियाल शनिवार 5 अप्रैल, 2025 को अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई. अब 10,43,000 ईरानी रियाल  अमेरिकी डॉलर के बराबर हो गया है. इससे पहले 20 मार्च को फारसी नववर्ष नोरोज के दौरान 10 लाख ईरानी रियाल की कीमत अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा गिर गई थी. नया साल मनाने के बाद जब लोगों ने फिर से काम पर लौटना शुरू किया, तो इसकी कीमत और गिरकर 1,043,000 रियाल प्रति डॉलर तक पहुंच गई. 

ईरान पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों का दबाव

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान में करेंसी एक्सचेंज का हब माने जाने वाले फेरडोसी स्ट्रीट पर व्यापारियों ने अनिश्चितता के दबाव में करेंसी एक्सचेंज रेट डिस्प्ले बोर्ड को बंद कर दिया. ईरान की अर्थव्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते कई सालों से दबाव में है. खासकर 2018 में तेहरान के साथ अमेरिका के परमाणु समझौते से हटने के बाद इस देश की इकोनॉमी पर और ज्यादा असर पड़ा है.

ट्रंप ने किया ईरान को किया टारगेट

2015 में समझौते के समय ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के बदले में तेहरान के यूरेनियम भंडार को 300 किलोग्राम (661 पाउंड) और संवर्धन को 3.67 परसेंट तक सीमित कर दिया. उस दौरान रियाल 32,000 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था. जनवरी में दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप ने ईरान पर फिर से दबाव बढ़ाना शुरू किया.

इसी के तहत उन्होंने ईरानी कच्चे तेल का व्यापार करने वाली 16 संस्थाओं और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री पर प्रतिबंध लगा दिया. इसमें चीन में डिस्काउंट पर बेचने वाली कंपनियां भी शामिल थीं. इससे रियाल की कीमत और कम होती गई. मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि तेल की बिक्री में गिरावट और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण महंगाई के दबाव में ईरानी करेंसी में गिरावट आई है. 

 

ये भी पढ़ें:

ट्रंप के 25 परसेंट ऑटो टैरिफ का असर, जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिका में कारों के निर्यात पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget