एक्सप्लोरर

IPO Listing: रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग और ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स, इतने पर लिस्ट हुए शेयर

स्टॉक मार्केट में आज दो कंपनियों की लिस्टिंग हुई है. ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स 4.3 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है, जबकि रत्नवीर प्रिसिजन इं​जीनियरिंग 30.61 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. 

IPO Listing: घरेलू बाजार में इन दिनों कई कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. निवेशकों की तरफ भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सप्ताह के पहले दिन आज दो कंपनियों की लिस्टिंग हुई है. रत्नवीर प्रिसिजन इं​जीनियरिंग को जबरदस्त रिपॉन्स मिला है. कंपनी को 98 रुपये प्रति शेयर से 30.61 प्रतिशत प्रीमियम के साथ अच्छी शुरुआत हुई है. 

11 सितंबर को बीएसई पर रत्नवीर प्रिसिजन इं​जीनियरिंग के शेयर 128 रुपये और एनएसई पर यह शेयर 123.20 रुपये पर लिस्ट हुआ है. वहीं ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के शेयरों की भी बीएसई और एनएसई पर अच्छी शुरुआत हुई है. वहीं ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर 4.3 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं. बीएसई पर यह शेयर 460 रुपये और एनएसई पर यह शेयर 460.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

रत्नवीर आईपीओ को क्यों इतना अच्छा रिस्पॉन्स 

शेयर बाजार में शानदार तेजी के कारण रत्नवीर प्रिसिजन इं​जीनियरिंग और ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रत्नवीर कंपनी के आईपीओ में निवेशकों ने 110.79 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई, जिससे 1.17 करोड़ शेयरों के ऑफर साइज की तुलना में 93.99 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. 

रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट मैन्युफैक्चर करती है और शीट्स, वाशर, सोलर रूफिंग हूक्स, पाइप एंड ट्युब्स का प्रोडक्शन करती है. कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2020 से 2023 में 17.3 फीसदी रहा है. वहीं सालाना ग्रोथ 479.75 करोड़ रुपये रहा है. इसका आईपीओ इश्यू प्राइस 98 रुपये प्रति शेयर था. 

ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ 

एनर्जी सेक्टर की ये कंपनी विद्युत स्वचालन, मीटरिंग, माप और सटीक-इंजीनियर्ड उत्पादों काम करती है. यह अपनी पांच विनिर्माण सुविधाओं के माध्यम से बिजली, ऑटोमोटिव और औद्योगिक क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान कर रही है. सिर्फ 4.3 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुई कंपनी को ग्रे मार्केट में 12 फीसदी पर लिस्ट होने का अनुमा​न लगाया गया था. Rishabh Instruments का आईपीओ 31.65 गुना सब्सक्राइब किया गया था. 77.9 लाख शेयर की तुलना में 24.65 करोड़ इक्विटी शेयरों की बोली लगाई गई थी. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 66,800 के पार तो निफ्टी पहुंचा 20 हजार के करीब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Share Market Today: शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर
शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget