एक्सप्लोरर

IPO Next Week: पैसा रख लें तैयार, अगले सप्ताह आने वाला है इन कंपनियों का आईपीओ 

IPO Market: निवेशकों के लिए आने वाला सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि कुछ कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं और कुछ की लिस्टिंग होने वाली है. 

आईपीओ में निवेश करने वाले लोगों के लिए आने वाला सप्ताह भी व्यस्त रहेगा. दो कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं और दो से ज्यादा आईपीओ की लिस्टिंग होने वाली है. अगर आप भी इस सप्ताह निवेश करने के लिए तैयार हैं तो आप इन आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं. 

शेयर बाजार पिछले चार सत्रों से अनियमित रहा है और कई वजहों से नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. इसमें भारतीय करेंसी का कमजोर होना, घरेलू महंगाई दर, विदेशी निवेश में गिरावट, चीन की मंदी, अमेरिकी ब्याज दर और चिंताएं शामिल हैं. शेयर बाजार में आने वाला सप्ताह भी कुछ लिस्टिंग और आईपीओ मुद्दों से भरा हुआ है. आइए उन कंपनियों पर नजर डालें, जो इस सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रही हैं. 

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड आईपीओ सदस्यता के लिए गुरुवार 24 अगस्त को खुलेगा और सोमवार 28 अगस्त को बंद होगा. कंपनी ने इसका आईपीओ इश्यू प्राइस 94 से 99 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है. एंकर निवेशकों की नीलामी बुधवार 23 अगस्त से शुरू होगा. बोली कम से कम 150 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 150  इक्विटी शेयर गुणकों में लगाई जा सकती है. 

शेयरों का आवंटन 31 अगस्त को किया जाएगा और कंपनी 1 सितंबर को रिफंड जारी करेगी, ज​बकि शेयर सोमवार 4 सितंबर को आवंटियों के डीमैट अकाउंट में जमा किए जाएंगे. विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड शेयर की कीमत पांच सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट की जाएगी. 

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड

आशीष कचोलिया बैकेड एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ सदस्यता के लिए मंगलवार 22 अगस्त को खुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा. इसका प्राइस लिमिट 102 से ​​108 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. बोली न्यूनतम 130 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 130 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है. एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों को आवंटन 21 अगस्त को होगा. यह एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकती है. इसका आईपीओ साइज 162 करोड़ रुपये है. 

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड की लिस्टिंग 

टीवीएस सप्लाई चेन आईपीओ के शेयर 23 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे. टीवीएस सप्लाई चेन आईपीओ सदस्यता के लिए गुरुवार 10 अगस्त को खुला और 14 अगस्त को बंद हुआ था. इस कंपनी का शेयर प्राइस लिमिट 187 से 197 रुपये प्रति शेयर है. यह आईपीओ 2.78 सब्सक्राइब किया गया था. टीवीएस सप्लाई चेन आईपीओ को दूसरे दिन 1.03 और पहले दिन 55 फीसदी सब्सक्राइब किया गया था. यह आईपीओ ओएफएस के जरिए 1.42 करोड़ इक्विटी शेयर की पेशकश करता है. 

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ को पहले दिन 1.61 गुना सब्सक्राइब किया गया था. पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ 18 अगस्त को खुला और 22 अगस्त को बंद होगा. इसका 10 रुपये फेस वैल्यू है. वहीं प्राइस बैंड  151 से ​​166 रुपये के बीच तय किया गया है. 

शेल्टर फार्मा लिमिटेड

शेल्टर फार्मा आईपीओ 10 अगस्त को सदस्यता के लिए खुला और 14 अगस्त को बंद हो गया. शेल्टर फार्मा आईपीओ का प्राइस बैंड 42 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है और शेल्टर फार्मा आईपीओ शेयर 23 अगस्त को बीएसई पर लिस्ट होंगे. 

बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड की लिस्टिंग 

इसका आईपीओ 18 अगस्त को सदस्यता के लिए खुला और 22 अगस्त को बंद होगा. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 75 रुपये तय किया गया है. 

क्रॉप लाइफ साइंस लिमिटेड की लिस्टिंग 

क्रॉप लाइफ साइंस आईपीओ 18 अगस्त को सदस्यता के लिए ओपन हुआ था और यह आईपीओ एक एसएमई आईपीओ है, जिसकी सदस्यता अवधि 22 अगस्त को समाप्त हो रही है. कंपनी का प्लान आईपीओ के जरिए 26.73 करोड़ रुपये जुटाने का है. 

ये भी पढ़ें 

Top PMS Managers: ये हैं मार्केट के टॉप 8 पोर्टफोलियो मैनेजर, जिन्होंने साल भर में दिया कम से कम 50 पर्सेंट रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget