एक्सप्लोरर

iPhone लवर्स के लिए बुरी खबर! 1 लाख नहीं अब 3 लाख का होने वाला है आपका पसंदीदा फोन

iPhone के महंगा होने के पीछे मुख्य वजह अमेरिका में उत्पादन लागत का बढ़ना है. आइव्स के मुताबिक, एशिया में मौजूदा सप्लाई चेन को अमेरिका में दोहराने में एप्पल को करीब 30 अरब डॉलर का खर्च आएगा.

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी (Donald Trump Tariff Policy) के चलते पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है. खासतौर से चीन और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर ने कई चीजों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. कहा जा रहा है कि अब इसका असर iPhone की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. चलिए, जानते हैं कि आखिर टेक एक्सपर्ट ऐसा क्यों कह रहे हैं कि आने वाले समय में iPhone अपनी मौजूदा कीमत से तीन गुना महंगा बिकने वाले हैं.

क्या है पूरा मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने जब रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी लागू किया तो उन्होंने दावा किया था कि उनकी इस नई टैरिफ नीति से अमेरिका में नौकरियां और फैक्ट्रियां वापस आएंगी. लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. सीएनएन पर छपी एक खबर के अनुसार, वेडबश सिक्योरिटीज के ग्लोबल टेक्नोलॉजी रिसर्च हेड डैन आइव्स ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि अगर iPhone का उत्पादन अमेरिका में शुरू होता है तो इसकी कीमत करीब 3,500 डॉलर (लगभग 3.5 लाख रुपये) तक पहुंच सकती है, जो मौजूदा कीमत से तीन गुना ज्यादा है.

क्यों महंगा हो जाएगा iPhone?

iPhone के महंगा होने के पीछे मुख्य वजह अमेरिका में उत्पादन लागत का बढ़ना है. आइव्स के मुताबिक, एशिया में मौजूदा सप्लाई चेन को अमेरिका में दोहराने में एप्पल को करीब 30 अरब डॉलर का खर्च आएगा और सिर्फ 10 प्रतिशत उत्पादन को शिफ्ट करने में ही तीन साल का समय लग जाएगा.

फिलहाल, iPhone के कॉम्पोनेंट्स ताइवान, दक्षिण कोरिया और चीन में बनते हैं जबकि 90 प्रतिशत iPhone की असेंबलिंग चीन में होती है. ऐसे में इन देशों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ और ट्रेड वॉर के चलते आईफोन की कीमतें प्रभावित होंगी. आपको बता दें, ट्रंप की टैरिफ नीति के चलते एप्पल के शेयर्स में पहले ही 25 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है.

ये भी पढ़ें: US China Trade War: चीन का अमेरिका पर एक और प्रहार, 84% टैरिफ के बाद 18 अमेरिकी कंपनियों पर लिया कड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget