एक्सप्लोरर

Investment Trends: इक्विटी म्यूचुअल फंड्स से निवेशक हो रहे हैं दूर, पैसा निकालकर लगा रहे हैं यहां

Equity Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश घटा है. अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 8056.80 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो था. जबकि जुलाई में यह 20,742.77 करोड़ रुपये था.

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (Equity Mutual Funds) में निवेशकों की दिलचस्पी कम हो रही है. जुलाई 2021 की तुलना में अगस्त 2021 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश घटा है. इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों का रुझान ऐसे समय में कम हो रहा है जब शेयर बाजार नई ऊंचाइयां छू रहा है.

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 8,056.80 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो था. यह जुलाई के मुकाबले 61.15% कम है. जुलाई में इक्विटी फंड्स में 20,742.77 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो था. हालांकि निवेश की भारी गिरावट के बावजूद निवेश फ्लो पॉजिटिव बना हुआ है. निवेशकों के रिडेम्पशन की रफ्तार भी अगस्त में ज्यादा दिखी. जुलाई में निवेशकों ने 17,831.65 करोड़ रुपये निकाले थे. जबकि अगस्त में 23,144.89 करोड़ रुपये निकाले.

बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स में पैसा लगा रहे हैं निवेशक 
एक्सपर्ट्स इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेशकों का रुझान कम होने के पीछे कई कारण मानते हैं. हालांकि इसकी एक वजह और भी है. निवेशक जिस तेजी से इक्विटी म्यूचुअल फंड्स से पैसा निकाल रहे हैं. उतनी ही तेजी से वे बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स (Balanced Advantage funds) के न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेश कर रहे हैं. यह रणनीति विशेषतौर पर रिटेल निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकती है. बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स में जोखिम कम होता है. इसके अलावा निवेशकों की ओर से प्रॉफिट बुकिंग की वजह से भी इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटता दिख रहा है.

बता दें कि एसबीआई बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (SBI Balanced Advantage Fund) इस साल अगस्त में लॉन्च हुआ था. इसमें 14,551 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था. यह एक हाइब्रिड स्कीम थी, जिसमें डेट और इक्विटी दोनों में निवेश होता है. इससे पहले जुलाई में आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल फ्लैक्सी कैप फंड लॉन्च हुआ. यह इक्विटी स्कीम थी और इसने उस महीने 9,808 करोड़ रुपये जुटाए.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का उद्देश्य सिर्फ़ पाठक को सूचित करने का है. किसी भी स्कीम में पैसा जमा करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें)

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: 2021 में इन शेयर्स ने कराई निवेशकों की सबसे ज्यादा कमाई, 5043% तक बढ़े

Multibagger Stock Tips: 5 साल पहले अगर इस स्टॉक में किया होता 1 लाख रुपये का निवेश तो मिलते 7.37 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget