एक्सप्लोरर

बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में करें निवेश, जानिए डिटेल्स

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पोस्ट ऑफिस की एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है. ये स्कीम सुरक्षित है और इसमें निवेश करने पर अच्छा ब्याज मिलता है. सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल की उम्र तक की बच्ची का ही खाता खुलवाया जा सकता है.

भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को लॉन्च किया था. बेटियों की शादी और पढ़ाई की चिंता करने वाले माता-पिता के लिए सुकन्या समृद्धि योजना काफी मददगार है. इस योजना को साल 2015 में लॉन्च किया गया था. ये स्कीम केवल बेटियों के लिए है. लॉकडाउन के दौरान SSY में अपनी बेटियों का खाता नहीं खुलवा पाने वाले अभिभावकों को सरकार ने राहत दी है. लॉकडाउन में जिनकी बेटी की उम्र 10 साल के पार हो गई है, अब वे लोग 31 जुलाई तक अपनी बेटियों के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा सकते हैं. डाक विभाग के निर्देश के अनुसार जिन लोगों की बेटियों की उम्र 25 मार्च से 30 जून 2020 तक 10 साल की हो गई है, वे अब 31 जुलाई 2020 तक सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा पाएंगे.

यह पोस्ट ऑफिस की एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है. ये स्कीम सुरक्षित है और इसमें निवेश करने पर अच्छा ब्याज मिलता है. सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल की उम्र तक की बच्ची का ही खाता खुलवाया जा सकता है. इस स्कीम में साल में कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश आप कर सकते हैं. फिलहाल इस समय इस योजना में ब्याज दर 7.6 फीसद है. हर तीन महीने में सरकार इस योजना के लिए ब्याज दर तय करती है. बेटी के 18 साल के होने पर शिक्षा या फिर विवाह के लिए 50 फीसदी तक की रकम आप खाते से निकाल सकते हैं. यह योजना बेटी की 21 साल की आयु पूरी होने के बाद मैच्योर हो जाती है. बेटी के 9 साल की उम्र में खाता खुलवाने पर उसके 24 साल का होने तक आप पैसे जमा करा सकते हैं.

आयकर छूट का मिलता है लाभ सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है. इस योजना में PPF की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है. पोस्ट ऑफिस के अलावा आप बैंक के अधिकृत ब्रांच में जाकर इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं. खाता खुलवाने के लिए बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट, अभिभावक के पते का प्रमाण पत्र या फिर आधार कार्ड जरूरत होगी. अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, पासपोर्ट आदि डॉक्यूमेंट के जरिए भी खाता खुलवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

आप घर बैठे ऑनलाइन बदल सकते हैं अपने आधार कार्ड में पता, यहां जानें पूरा प्रोसेस

आप घर बैठे SBI इंटरनेट बैंकिंग को कर सकते हैं लॉक और अनलॉक, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?
चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?
सड़ी सब्जियां, घटिया मांस और एक्सपायर्ड दूध... 5-स्टार होटलों पर FDA का बड़ा छापा
सड़ी सब्जियां, घटिया मांस और एक्सपायर्ड दूध... 5-स्टार होटलों पर FDA का बड़ा छापा
बाइक-टैक्सी नियमों के दायरे में आएंगे Zomato-Zepto, राइड का 2% इस फंड में होगा जमा 
बाइक-टैक्सी नियमों के दायरे में आएंगे Zomato-Zepto, राइड का 2% इस फंड में होगा जमा 
1 सितंबर से बदलेगा Air India का शेड्यूल, टिकट बुकिंग से पहले ध्यान दें हवाई यात्री
1 सितंबर से बदलेगा Air India का शेड्यूल, टिकट बुकिंग से पहले ध्यान दें हवाई यात्री

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget