एक्सप्लोरर

Work Pressure: भारत में स्टाफ से कराया जा रहा कमरतोड़ काम, ओवर वर्क करवाने में दुनिया में दूसरे नंबर पर हम

Workers Condition in India: इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट से पता चला है कि भारत समेत दक्षिण एशिया के लगभग सभी देशों में कर्मचारियों की हालत खस्ता है. यूरोप और ओसेनिया में स्थिति बेहतर है.

Workers Condition in India: भारत में काम की परिस्थितियां बेहतर होती नहीं दिखाई दे रही हैं. यहां लोगों से तय समयसीमा से ज्यादा काम करवाना कंपनियों की आदत बन चुकी है. ओवर वर्क कराने में भारत की कंपनियां दुनिया में दूसरे नंबर पर आई हैं. इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 51 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी हफ्ते में 49 घंटे से ज्यादा काम करते हैं. इसके साथ ही हम ओवर वर्क करवाने में दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. इस लिस्ट में नंबर वन पर मौजूद देश आपको हैरान कर देगा. दुनिया में सबसे ज्यादा काम करवाने वाले देशों में हमारा पड़ोसी देश भूटान अव्वल नंबर पर रहा है. हैप्पीनेस इंडेक्स के नाम पर देश की तरक्की को नापने वाले भूटान का 61 फीसदी वर्क फोर्स हफ्ते में 49 घंटे से ज्यादा काम करता है. 

औसतन हर भारतीय कर्मचारी हफ्ते में 46.7 घंटे काम कर रहा

आईएलओ (International Labour Organization) की रिपोर्ट के अनुसार, औसतन हर भारतीय कर्मचारी हफ्ते में 46.7 घंटे काम कर रहा है. भूटान के अलावा हमारे पड़ोसी देशों में भी कर्मचारियों की हालत खस्ता है. बांग्लादेश में 47 फीसदी और पाकिस्तान में 40 फीसदी लोग हफ्ते में 49 घंटे से ज्यादा काम कर रहे हैं. यह दोनों देश भी आईएलओ की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हुए हैं. इससे समझ आ रहा है कि दक्षिण एशिया में कर्मचारियों की स्थिति लगभग एक जैसी है. यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) और लेसोथो (Lesotho) जैसे देशों में भी कर्मचारियों से औसतन ज्यादा काम करवाया जाता है. यूएई में यह आंकड़ा 50.9 घंटे और लेसोथो में 50.4 घंटे हैं. हालांकि, यूएई की 39 फीसदी और लेसोथो की 36 फीसदी आबादी को ही हफ्ते में इतने घंटे काम करना पड़ रहा है. 

इन देशों में रखा जा रहा कर्मचारियों का खास ख्याल

नीदरलैंड्स और नॉर्वे जैसे देशों में कर्मचारियों का खास ख्याल रखा जाता है. इन देशों में वर्क लाइफ बैलेंस (Work Life Balance) को बहुत तवज्जो दी जाती है. नीदरलैंड्स में कर्मचारी हफ्ते में 31.6 घंटे और नॉर्वे में 33.7 घंटे ही काम करते हैं. जर्मनी (Germany) में 34.2 घंटे, जापान (Japan) में 36.6 घंटे और सिंगापुर (Singapore) में 42.6 घंटे काम करवाया जा रहा है. आईएलओ रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे कम औसत वाला देश वनातू (Vanuatu) है. यहां के कर्मचारी हफ्ते में औसतन मात्र 24.7 घंटे काम करते हैं. सिर्फ 4 फीसदी लोग ही हफ्ते में 49 घंटे से ज्यादा काम कर रहे हैं. इसी तरह किरिबाती (Kiribati) में 27.3 घंटे और फेडरेशन स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया (Federated States of Micronesia) में हफ्ते में 30.4 घंटे ही कर्मचारी काम करते हैं.  

अर्नस्ट एंड यंग इंडिया की कर्मचारी की मौत के बाद छिड़ गई है बहस 

हाल ही में भारत में अर्नस्ट एंड यंग इंडिया (Ernst & Young India) में काम करने वाली एक 26 वर्षीय कर्मचारी एना सेबेस्टियन (Anna Sebastian Perayil) की ओवर वर्क के चलते मौत हो जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस पर ईवाई इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी (Rajiv Memani) ने माफी भी मांगी है. साथ ही केंद्रीय श्रम मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने भी इस मामले की जांच शुरू करवा दी है. आईएलओ रिपोर्ट ने भारत की श्रम नीतियों में वर्क लाइफ बैलेंस और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत की तरफ इशारा किया है.

ये भी पढ़ें 

Ernst & Young India: एना सेबेस्टियन की मौत का EY India को अफसोस, अंतिम संस्कार में न जा पाना थी एक गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget