एक्सप्लोरर

Budget 2024: पहले 1 फरवरी नहीं इतने तारीख को पेश होता था बजट...जानें मोदी सरकार में कैसे बदली यह परंपरा

Budget 2024: मोदी सरकार के दौरान बजट से जुड़ी कई परंपराओं में बदलाव हुआ है. हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Interim Budget 2024: जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और फरवरी की पहली तारीख को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2024 पेश करेंगी. साल 2024 एक चुनावी साल है. ऐसे में इस साल का बजट एक अंतरिम बजट होगा. अक्सर लोगों के मन में बजट को लेकर कई सवाल रहते हैं. इसमें से एक हैं कि बजट 1 फरवरी को क्यों पेश किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि पहले बजट फरवरी के पहले दिन नहीं बल्कि फरवरी के आखिरी दिन पेश होता था. मगर मोदी सरकार ने बजट से जुड़ी इस पुरानी परंपरा को बदलते हुए बजट की तारीख एक फरवरी कर दी थी. हम आपको इसके पीछे के कारण के बारे में बता रहे हैं.

साल 2017 में बदली गई थी परंपरा

केंद्र सरकार हर साल नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले आगामी वित्त वर्ष के व्यय और राजस्व का ब्यौरा पेश करती है. इसके बाद सरकार इस बजट को संसद के दोनों सदनों से पास करवाती है. देश में बजट पेश करने की शुरुआत ब्रिटिश काल में ही 1860 में हुई थी. साल 2017 से पहले देश का बजट फरवरी के आखिरी महीने में पेश किया जाता था, लेकिन उस समय के तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट की 92 साल पुरानी परंपरा में बदलाव करते हुए इसे 1 फरवरी को पेश करने का फैसला किया था. इसके बाद से लेकर अब तक हर साल बजट 28 या 29 फरवरी के बजाय 1 फरवरी को पेश किया जाता है.

क्यों हुआ बदलाव?

बजट की परंपरा में बदलाव करते हुए उस समय के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि बजट को फरवरी के अंत में पेश करने से सरकार के पास इसे प्रभावी करने का वक्त नहीं मिलता है. नया नियम 1 अप्रैल से प्रभावी होता है. ऐसे में सरकार के पास इसके लिए ज्यादा वक्त हो, इस कारण बजट की तारीख को 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी कर दिया गया था.

अलग से रेलवे बजट नहीं होता है पेश

नरेंद्र मोदी सरकार में बजट की कई परंपरा में बदलाव हुआ था. इसमें रेलवे बजट भी शामिल है. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के पहले तीन साल में अलग रेल बजट पेश होता था, लेकिन साल 2017 में इसे बंद कर दिया गया था. अब आम बजट के साथ ही रेलवे बजट भी पेश किया जाता है.

ये भी पढ़ें-

World Richest Person: एलन मस्क को पछाड़कर यह व्यक्ति बना दुनिया का नंबर वन रईस, जानिए कितनी बढ़ी नेटवर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Finance Tips: सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
SIP Investment: 5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget