एक्सप्लोरर

Infosys Q1 Results: वैश्विक संकट का असर पड़ेगा इंफोसिस के रेवेन्यू पर, कंपनी ने घोषित किए तिमाही नतीजे

Infosys Q1 Results Update: पहली तिमाही में इंफोसिस के हेडकाउंट यानि कर्मचारियों की संख्या में 6940 की कमी आई है. 31 मार्च 2023 को कुल हेडकाउंट 3,43,234 रहा था जो घटकर  3,36,294 पर आ गया है. 

Infosys Q1 Results: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए नतीजे घोषित कर दिए हैं. पहली तिमाही में इंफोसिस के मुनाफे में 11 फीसदी का उछाल आया है और ये 5945 करोड़ रुपये रहा है जो बीते वर्ष समान तिमाही में 5362 करोड़ रुपये रहा था. जबकि कंपनी का रेवेन्यू 10 फीसदी के इजाफे के साथ 37,933 करोड़ रुपये रहा है तो पिछले वित्त वर्ष के समान तिमाही में 34,470 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि कंपनी ने 2023-24 के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस 20 से 22 फीसदी रहने के अनुमान को बरकरार रखा है. 

इंफोसिस के ये नतीजे वैश्विक आर्थिक संकट के मद्देनजर आईटी सेक्टर के सामने खड़ी चुनौतियों की ओर इशारा कर रहे हैं. इंफोसिस ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू गाइंडेस में कटौती कर दी है. इंफोसिस ने अपने रेवेन्यू गाइडेंस को 4-7 फीसदी से घटाकर 1-3.5 फीसदी कर दिया है. इन नतीजों से साफ है कि ग्लोबल स्लोडाउन का इंफोसिस के नतीजों पर असर पड़ा है. 

इस नतीजे पर इंफोसिस के सीईओ सलिल पारिख ने कहा कि पहली तिमाही में हमने 4.2 फीसदी का ग्रोथ दिखाया है जो शानदार है. जबकि 2.3 बिलियन डॉलर के बड़े डील हासिल करने से भविष्य के ग्रोथ को मजबूत करने में मदद मिली है. उऩ्होंने बताया कि कंपनी 80 क्लाइंट प्रोजेक्ट्स के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में विस्तार कर रही है.  उन्होंने बताया कि क्लाइंट्स फाइनेंशियल सर्विसेज, मोर्टेगेजेज, हाईटेक, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में खर्च को बंद या कम कर रहे हैं. डील्स को लेकर हस्ताक्षर में देरी नजर आ रही है. इसी के चलते कंपनी ने रेवेन्यू गाइडेंस को घटाया है. 


इंफोसिस के एट्रीशन रेट में कमी आई है और 17.2 फीसदी इस तिमाही में रहा है. रेग्यूलेटरी फाइलिंग के मुताबिक पहली तिमाही में इंफोसिस के हेडकाउंट यानि कर्मचारियों की संख्या में 6940 की कमी आई है. 31 मार्च 2023 को कुल हेडकाउंट 3,43,234 रहा था जो घटकर  3,36,294 पर आ गया है. 

ये भी पढ़ें 

Jio Financial Demerger: स्पेशल ट्रेडिंग में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का प्राइस हुआ डिस्कवर, 261.85 रुपये हुआ स्टॉक का प्राइस तय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget