एक्सप्लोरर

Infosys Shares: कर्मचारियों पर मेहरबान हुई ये टॉप आईटी कंपनी, बांट दिए 95 करोड़ के शेयर

Infosys ESOP: इस आईटी कंपनी ने अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए करोड़ों रुपये की वैल्यू वाले लाखों शेयरों का वितरण किया है...

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को इस तोहफे में करोड़ों के शेयर दिए हैं.

कर्मचारियों को मिले इतने शेयर

कंपनी ने इसके बरे में खुद ही शेयर बाजार को जानकारी दी है. कंपनी ने शुक्रवार को बीएसई को बताया कि उसने अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में 6.57 लाख शेयरों का वितरण किया है. ये शेयर 1 मई को एक रिजॉल्यूशन के जरिए बांटे गए हैं. उस समय कंपनी का एक शेयर करीब 1430 रुपये का था. इस तरह कंपनी के द्वारा बांटे गए शेयरों की वैल्यू करीब 95 करोड़ रुपये हो जाती है.

प्रोत्साहन के लिए बांटे जाते हैं शेयर

कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बेहतर काम करने पर प्रोत्साहन के तौर पर शेयर बांटती हैं. ये शेयर ईसॉप जैसे कार्यक्रमों के तहत बांटे जाते हैं. इससे कंपनी में कर्मचारियों की ऑनरशिप बढ़ती है और वे बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं. इंफोसिस भी वैसी कंपनियों में शामिल है, जो कर्मचारियों को कंपनी में हिस्सेदारी प्रदान करती हैं.

इन 2 स्कीम में बांटे गए शेयर

इंफोसिस ने बताया कि बांटे गए टोटल 6.57 लाख शेयरों में से 3 लाख 41 हजार 402 शेयर 2015 इन्सेन्टिव कंपनसेशन प्लान के तहत बांटे गए हैं, जबकि 3 लाख 15 हजार 926 शेयरों का वितरण इंफोसिस एक्सपैंडेड स्टॉक ऑनरशिप प्रोग्राम 2019 के तहत किया गया है.

52-वीक के हाई से इतना नीचे भाव

टीसीएस के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस को मार्च तिमाही में 7,975 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. वहीं कंपनी का कुल राजस्व 37,923 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी का शेयर शुक्रवार को हल्का मजबूत होकर 1,415.75 रुपये पर बंद हुआ. यह इंफोसिस के शेयरों के 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,733 रुपये की तुलना में 18.30 फीसदी नीचे है. सिर्फ इस साल की शुरुआत से अब तक इंफोसिस के शेयरों के भाव में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई है.

हालांकि देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी का शेयर पिछले एक साल में करीब 12 फीसदी की मजबूती में है. वहीं शेयर का मौजूदा भाव 52 सप्ताह के निचले स्तर की तुलना में करीब 15 फीसदी ऊपर है.

ये भी पढ़ें: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, देखते-देखते हजारों रुपये सस्ता हुआ भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget