एक्सप्लोरर

Gold Prices: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, देखते-देखते हजारों रुपये सस्ता हुआ भाव

Gold Buying: पिछले महीने के दौरान सोने की कीमतों में एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बन रहा था. एक समय तो सोना 75 हजार रुपये पर पहुंचता दिख रहा था...

सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी के बीच कई लोग खरीदारी के लिए भाव में करेक्शन का इंतजार कर रहे थे. ऐसे लोगों का इंतजार सफल हो गया है और सोना खरीदने का सुनहरा मौका बन चुका है, क्योंकि बीते कुछ दिनों में इसके भाव में हजारों रुपये की गिरावट आई है.

दूसरे सप्ताह आई भाव में गिरावट

शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 70,677 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ. यह लगातार दूसरा ऐसा सप्ताह रहा, जब सोने की कीमतों में गिरावट आई है. इस पूरे सप्ताह के दौरान एमसीएक्स पर सोना 809 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आया है. इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान भी सोने के भाव में करीब 1000 रुपये की गिरावट आई थी.

रिकॉर्ड स्तर से इतना नीचे आया सोना

अप्रैल महीने के दौरान सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाया था. पीली धातु की कीमतें लगातार नए उच्च स्तर पर पहुंच जा रही थीं. 12 अप्रैल को सोना 73,958 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उस स्तर से तुलना करें तो अभी सोना करीब 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है, जो सोने व गहने की खरीदारी करने का शुभ समय बना रहा है.

वैश्विक बाजार में सोने के भाव

सोने की कीमतों में सिर्फ घरेलू बाजार में ही कमी नहीं आ रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना सस्ता हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना इस सप्ताह करीब 48 डॉलर प्रति औंस के नुकसान के साथ 2,301 डॉलर पर आ गया. यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड के 2,448.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई स्तर की तुलना में 148 डॉलर नीचे है. कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर भी अभी लुढ़ककर 2,310 डॉलर प्रति औंस पर आया हुआ है.

इस कारण आई थी रिकॉर्ड तेजी

सोने की कीमतों में आ रही गिरावट अनायास नहीं है. पिछले महीने ईरान और इजरायल के बीच तनातनी बढ़ने से युद्ध का खतरा तेज हो गया था. वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी करने लगे थे, जिससे भाव में रिकॉर्ड तेजी आ रही थी. अभी ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की आशंका नरम पड़ चुकी है, साथ ही हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम पर बातचीत करने की सहमति बन गई है. इससे सोने को मिल रहा सपोर्ट समाप्त हो गया है.

ये भी पढ़ें: NSE के शेयरहोल्डर्स की लॉटरी, डिविडेंड के साथ फ्री शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
Dry Days in August: अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget