एक्सप्लोरर

रिटेल महंगाई घटकर 2.18% पर, आईआईपी घटकर 3.1% पर आई

नई दिल्लीः अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर आज मिलीजुली खबर आई है. आज आईआईपी और रिटेल महंगाई के आंकड़ें आ गए हैं जिनमें रिटेल महंगाई दर में और कमी आई है जबकि औद्योगिक उत्पादन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है.

1206201708_HC_Consumer_Price_Inflation_600px

खुदरा महंगाई दर मई के महीने में घटकर 2.18 फीसदी हो गई है जो अप्रैल के महीने में 2.99 फीसदी पर थी. यानी करीब 3 फीसदी से घटकर रिटेल महंगाई दर सवा 2 फीसदी के पास आसपास आ गई है. वहीं महीने दर महीने आधार पर मई में कोर महंगाई दर 4.5 फीसदी से बढ़कर 4.7 फीसदी रही है. मई में रिेटेल महंगाई दर यानि कोर प्राइस इंफ्लेशन (सीपीआई) घटकर 2.18 फीसदी रही है. अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 2.99 फीसदी रही थी.

खाद्य पदार्थों की खुदरा महंगाई दर देखें तो मई के महीने में निगेटिव 1.05 फीसदी पर आ गई है जोकि अप्रैल के महीने में 0.61 फीसदी पर आई थी. इस तरह कहा जा सकता है कि खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर में गिरावट से भी रिटेल महंगाई कम होने में मदद मिली है.

खाद्य महंगाई दर के आंकड़े (मई 2017)
  • मई में सब्जियों की रिटेल महंगाई दर -13.44 फीसदी रही है जो कि अप्रैल में -8.59 फीसदी रही थी.
  • मई में फलों की रिटेल महंगाई दर घटकर 1.4 फीसदी रही है जो अप्रैल में 3.78 फीसदी रही थी.
  • मई में अनाजों की रिटेल महंगाई दर 5.06 फीसदी से घटकर 4.81 फीसदी रही है.
  • मई में दूध की रिटेल महंगाई दर घटकर 4.56 फीसदी रही जो अप्रैल में 4.74 फीसदी रही थी.
  • मई में दालों की रिटेल महंगाई दर घटकर -19.45 फीसदी रही है जो अप्रैल में -12.42 फीसदी पर आई थी.
  • मई में चीनी की रिटेल महंगाई दर घटकर 9.84 फीसदी रही है जो कि अप्रैल में 11.37 फीसदी पर आई थी.

मई में बिजली, ईंधन की रिटेल महंगाई दर घटकर 5.46 फीसदी रही जो अप्रैल में 6.13 फीसदी रही थी. मई में कपड़ों, जूतों की रिटेल महंगाई दर घटकर 4.41 फीसदी रही जो इससे पिछले महीने 4.58 फीसदी थी.

1206201711_HC_Industrial_Production_DC-600

आईआईपी में आई मामूली गिरावट

वहीं इंडस्ट्री की ग्रोथ अप्रैल में हल्की गिरावट भरी रही है. अप्रैल में आईआईपी ग्रोथ मामूली घटकर 3.1 फीसदी रही है जबकि मार्च में आईआईपी ग्रोथ 3.75 फीसदी रही थी. 

1206201710_HC_Industrial_Production_SC-300सेक्टरवार इंडस्ट्रियल प्रोडेक्शन के आंकड़ें

मैन्यूफैक्चरिंग, माइनिंग, व बिजली सेक्टर के उम्मीद से कम कमजोर प्रदर्शन के चलते अप्रैल महीने में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर मामूली घटकर 3.1 फीसदी रह गई. केंद्रीय सांख्यिकी संगठन के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल अप्रैल महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक र्अाईआईपी 6.5 फीसदी रहा था.

संगठन ने मार्च महीने की आईआईपी दर को संशोधित आंकड़े में बढ़ाकर 3.75 फीसदी किया है. पिछले महीने जारी आंकड़ों में इसे 2.7 फीसदी रहने का अनुमान दिया गया था.

  • सीएसओ के आंकड़ों के अनुसार आईआईपी इंडेक्स में 77.63 फीसदी वेटेज वाले मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर अप्रैल महीने में 2.6 फीसदी रही जो कि अप्रैल 2016 में 5.5 फीसदी रही थी.
  • माइनिंग सेक्टर का प्रोडक्शन अप्रैल महीने में 4.2 फीसदी रहा जो एक साल पहले समान महीने में 6.7 फीसदी था. इसी तरह बिजली उत्पादन अप्रैल महीने में एक साल पहले से 5.4 फीसदी बढा है. अप्रैल 2017 में बिजली उत्पादन की वृद्धि 14.4 फीसदी थी.
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर का उत्पादन अप्रैल महीने में 6 फीसदी घटा जबकि एक साल पहले यह 13.8 फीसदी बढा था.
  • कैपिटल गुड्स का उत्पादन अप्रैल महीने में 1.3 फीसदी घट गया है जो एक साल पहले 8.1 फीसदी बढ़ा था.

खुदरा महंगाई दर 5 सालों के सबसे निचले स्तर पर, ब्याज दर घटाने का दबाव बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget