एक्सप्लोरर

IndusInd Bank में है खाता तो कल से हो गया ये बड़ा बदलाव, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा कम फायदा

IndusInd Bank Savings Account: अगर आपने भी प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक में खाता खुलवा रखा है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक ने सेंविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की राशि में कटौती कर दी है.

IndusInd Bank Savings Account: अगर आपने भी प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में खाता खुलवा रखा है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक ने सेंविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की राशि में कटौती कर दी है. बैंक ने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. बता दें ये दरें 29 अप्रैल 2022 यानी शुक्रवार से लागू हो गई हैं. अब से ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट पर पहले की तुलना में कम ब्याज मिलेगा. 

कितना मिलेगा ब्याज?
आपको बता दें बैंक पहले 10 लाख रुपये तक के डेली बैलेंस पर 4 फीसदी की दर से ब्याज देता था, लेकिन अब ग्राहकों को 3.50 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलेगा. इसके अलावा 10 लाख रुपये से ज्यादा और 1 करोड़ रुपये रुपये तक के डेली बैलेंस पर पहले ग्राहकों को 5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था, लेकिन अब ग्राहकों को 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. 

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ये दरें घरेलू/अनिवासी सभी तरह से सेविंग्स अकाउंट पर लागू होंगी. आइए चेक करें किसे कितना ब्याज का फायदा मिलेगा-

सेविंग्स बैंक अकाउंट ब्याज दर घरेलू/अनिवासी (एनआरओ/एनआरई)  - दर प्रति वर्ष
डेली बैलेंस 10 लाख रुपये तक                                                             - 3.50 फीसदी
डेली बैलेंस 10 लाख रुपये से अधिक और 1 करोड़ तक                           - 4.50 फीसदी

कितना रहा बैंक का मुनाफा
आपको बता दें बैंक की ये ब्याज दरें प्रत्येक कैलेंडर तिमाही के 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को देय है. इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 51 फीसदी बढ़कर 1,400.64 करोड़ रुपये रहा. प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 926.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था.

कितनी रही कुल आय?
बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 6.1 फीसदी बढ़कर 9,764.91 करोड़ रुपये हो गई. यह एक पहले की इसी अवधि में 9,199.71 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 64 फीसदी बढ़कर 4,805.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में 2,930.10 करोड़ रुपये था.

यह भी पढ़ें:
IRCTC Tour Package: बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत करें यमुनोत्री गंगोत्री के दर्शन, रहना-खाना रहेगा फ्री, चेक करें डिटेल्स

Petrol Price: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज का भाव, जानें कितने घट गए रेट्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget