एक्सप्लोरर

इंडसइंड बैंक को 751.61 करोड़ का मुनाफाः यस बैंक का प्रॉफिट 30.2% बढ़ा

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन चल रहा है और बड़ी कंपनियों, बैंकों के नतीजे आ रहे हैं. कल आईटी दिग्गज टीसीएस के नतीजे आए थे और आज प्राइवेट सेक्टर के 2 बड़े बैंकों इंडसइंड और यस बैंक ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं.

यस बैंक ने 2016-17 की चौथी और आखिरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30.2 फीसदी बढ़त के साथ 914.12 करोड़ रुपये दर्ज किया है. हालांकि इस दौरान बैंक के एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स बढ़ गए हैं. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने 2015-16 में चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान 702.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था.

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी कुल आय पिछले साल की इसी चौथी तिमाही में 4333.11 रुपये से 29.4 फीसदी बढ़कर 5606.38 करोड़ रुपये हो गई है.

हालांकि बैंक के (एनपीए) 31 मार्च, 2017 को उसके द्वारा दिये गये कुल कर्ज के साल भर पहले की 0.76 फीसदी से बढ़कर 1.52 फीसदी हो गए हैं. नेट एनपीए बैंक के कुल कर्ज का 2.29 फीसदी से बढ़कर 0.81 फीसदी हो गया है.

इंडसइंड बैंक के नतीजे

वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 21.1 फीसदी बढ़कर 751.61 करोड़ रुपये रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 की जनवरी-मार्च तिमाही में 620.35 करोड़ रुपये था.

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि समीक्षावधि में बैंक की कुल आय 22.4 फीसदी बढ़कर 5,041.31 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 4,120.16 करोड़ रुपये रही थी.

इस दौरान बैंक के नेट (एनपीए) उसके कुल कर्ज का 0.93 फीसदी रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 0.87 फीसदी पर रहा था. यानी बैंक के एनपीए बढ़े हैं. कंपनी का नेट एनपीए उसके कुल कर्ज का 0.39 फीसदी रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 0.36 फीसदी था.

पूरे वित्त वर्ष 2016-17 में बैंक का शुद्ध लाभ 25.4 फीसदी बढ़कर 2867.89 करोड़ रुपये रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में 2286.45 करोड़ रुपये रहा था. इसी तरह पूरे साल की बात की जाए तो पूरे वित्त वर्ष में बैंक की कुल आय 22.5 फीसदी बढ़कर 18,577.16 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले साल 15,168.69 करोड़ रुपये थी.

इंडसइंड बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget