एक्सप्लोरर

Indigo ग्राहकों के लिए लाया खास सुविधा, फ्लाइट में फ्री में मिलेगा खाना और एक्सट्रा बैगेज की सुविधा

Indigo Airline: इंडिगो एयरलाइन अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लेकर आई है. कंपनी ने ग्राहकों के लिए ‘सुपर 6ई’ (Indigo Super 6E) नाम से एक स्पेशल फेयर की सीरीज शुरू की है.

Indigo Airline: इंडिगो एयरलाइन अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लेकर आई है. कंपनी ने ग्राहकों के लिए ‘सुपर 6ई’ (Indigo Super 6E) नाम से एक स्पेशल फेयर की सीरीज शुरू की है. इसके तहत फ्लाइट में आप एक्सट्रा 10 किलो सामान, फ्री सीट का सलेक्शन जैसी कई सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ ही आपको कई खास तरह की सुविधा इस फेयर की सीरिज में मिलेगी.

इंडिगो ने किया ट्वीट
इंडिगो ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर में लिखा है कि पेश है बिल्कुल नया सुपर 6ई फेयर... अपने खेल को आगे बढ़ाएं और एक खास उड़ान का आनंद लें जो आपको खास सुविधाएं देता है... जल्दी करें, आपकी सुपर जर्नी आपका इंतजार कर रही है.

जानें क्या है सुपर 6ई (Super 6E) की खासियत-

  • जीरो सुविधा शुल्क
  • एक्सट्रा 10 किलोग्राम सामान
  • XL सीटों के साथ फ्री सीट
  • आपकी पसंद का एक फ्री स्नैक्स कॉम्बो
  • फ्री एक्सप्रेस चेक-इन, फ्री प्रायोरिटी और लेट बोर्डिंग
  • प्रस्थान से 3 दिन पहले तक कोई परिवर्तन शुल्क नहीं, इसके बाद में ₹500 शुल्क के रूप में लिया जाएगा
  • प्रस्थान से 2 घंटे पहले रद्द की गई बुकिंग के लिए प्रति यात्री 500 रुपये कैंसिलेशन फीस ली जाएगी

कंपनी ने जारी किया बयान
इंडिगो ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि ‘सुपर 6ई’ का विकल्प केवल बुकिंग के समय ही चुना जा सकता है. बयान में कहा गया कि नए सुपर 6ई किराये में 10 किग्रा एक्सट्रा बैगेज, एक्सएल सीट, स्नैक कॉम्बो सहित मुफ्त सीट चयन की सुविधा शामिल है. ‘सुपर 6ई’ के तहत यात्रियों को किसी अन्य यात्री की तुलना में पहले चेक-इन और किसी भी समय बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही उन्हें गायब होने वाले सामान के लिए ‘संरक्षण’, कोई बदलाव शुल्क नहीं और घटे हुए रद्दीकरण शुल्क की सुविधा भी मिलेगी.

किराया होगा अलग-अलग
एयरलाइन के बयान में कहा गया है कि 'सुपर 6ई' किराया उन यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो सभी सेवाओं को एक किराये में जोड़ना चाहते हैं. 'सुपर 6ई' का किराया अलग-अलग उड़ानों के लिए अलग-अलग होगा.

उदाहरण के लिए आपको बता दें इंडिगो की सात मई की दिल्ली-मुंबई उड़ान का एयरलाइन की वेबसाइट पर ‘सुपर 6ई’ किराया 11,519 रुपये है, जबकि इसकी तुलना में इस फ्लाइट का सामान्य किराया 7,319 रुपये है. ‘सुपर6ई’ किराया बुधवार से शुरू हो गया है.

चेक करें ऑफिशियल लिंक
इंडिगो की इस सुविधा के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://bit.ly/38Op1v2 पर विजिट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:
RAC in Indian Railways: जरूरी खबर! आपका भी टिकट है RAC तो जान लें कि ट्रेन में मिलेगी सीट या नहीं?

Government Scheme: 'पीएम नारी शक्ति योजना' के तहत सरकार दे रही 2 लाख 20 हजार रुपये नकद और 25 लाख का लोन, जानें क्या है सच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget