एक्सप्लोरर

जमकर iPhone खरीद रहे हैं भारतीय लोग, Apple India ने की इतने हजार करोड़ की कमाई

मौजूदा सेल्स को देखते हुए एप्पल को उम्मीद है कि सिर्फ आईफोन की मदद से 2025 में वह लगभग 11 बिलियन डॉलर की बिक्री करेगा. इसके अलावा दूसरे प्रोडक्ट के जरिए वह 4 से 6 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू इकट्ठा करेगा.

भारत में iPhone का क्रेज कमाल का है. मेट्रो सिटीज में आज आपको हर दूसरा या तीसरा आदमी एप्पल का आईफोन इस्तेमाल करते मिल जाएगा. एप्पल के फोन को लोग अब एक डिवाइस से इतर स्टेटस सिंबल समझने लगे हैं. यही वजह है कि एप्पल इंडिया (Apple India) के प्रॉफिट में कमाल का ग्रोथ देखने को मिल रहा है. समाप्त वित्तीय वर्ष मार्च 2024 में एप्पल इंडिया ने 67,121.6 करोड़ बनाए. ये रकम पिछले साल की तुलना में 36 फीसदी ज्यादा है. कंपनी के टोफलर समीक्षा से पता चलता है कि एप्पल ने साल 2023 में जहां 2,229 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, वह इस वर्ष बढ़कर 2,745 करोड़ रुपये हो गया है.

साल-दर-साल बढ़ रहा रेवेन्यू

एप्पल इंडिया का रेवेन्यू साल-दर-साल लगातार बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल भारत में साल 2023 से ही रिकॉर्ड बिक्री दर्ज कर रहा है. 2024 जुलाई-सितंबर तिमाही सहित एप्पल इंडिया लगातार क्वार्टर रिजल्ट में प्रॉफिट बना रहा है. साल 2023 की बात करें तो इस साल एप्पल का रेवेन्यू 47.8% बढ़कर 49,321 करोड़ रुपये हो गया.

11 बिलियन डॉलर की उम्मीद

अपने मौजूदा सेल्स को देखते हुए एप्पल को उम्मीद है कि सिर्फ आईफोन की मदद से साल 2025 में वह लगभग 11 बिलियन डॉलर की बिक्री करेगा. इसके अलावा मैकबुक और आईपैड और दूसरे प्रोडक्ट के जरिए वह 4 से 6 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू इकट्ठा करेगा.

सैमसंग का रेवेन्यू अभी भी ज्यादा है

आईफोन की इतनी बिक्री होने के बाद भी एप्पल इंडिया अभी सैमसंग से पीछे है. Samsung Electronics ने वित्त वर्ष 2024 में 1.03 ट्रिलियन रुपये की बिक्री की, जो पिछले साल के 98,924 करोड़ रुपये से अधिक है. मुनाफे की बात करें तो सैमसंग ने वित्त वर्ष 2024 में 8,188 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के 3,452 करोड़ रुपये से दोगुना से भी अधिक है.

iPhone 16 को कितना पसंद कर रहे लोग

एप्पल अब हर साल अपना एक नया वर्जन लॉन्च करता है. साल 2024 में एप्पल ने आईफोन 16 लॉन्च किया. इसमें कैमरे आईफोन 15 के मुकाबले तिरछे की जगह सीधे थे. सोशल मीडिया पर लोग इस फोन की तुलना आम एन्ड्रॉइड फोन से कर रहे हैं. यही वजह है कि अभी भी ज्यादातर लोग आईफोन 15 खरीदना ही पसंद कर रहे हैं. हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं कि आईफोन 15 के मुकाबले आईफोन 16 कितना ज्यादा या कम बिका है.

ये भी पढ़ें: Gautam Adani: गौतम अडानी के लिए बुरी खबर, अमेरिका में लगा रिश्वत देने का बड़ा आरोप

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget