एक्सप्लोरर

Rupee Vs Dollar: रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, पहली बार ओपनिंग में डॉलर के मुकाबले 82 के नीचे फिसला

Rupee At Record Low: रुपया आज शुरुआती कारोबार में 82.22 रुपया प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया है और इसमें 33 पैसे या 0.41 फीसदी की जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है.

Rupee Vs Dollar: भारतीय करेंसी रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया है और इसने पहली बार ओपनिंग में डॉलर के मुकाबले 82 का स्तर भी तोड़ दिया है. रुपया आज शुरुआती कारोबार में 82.22 रुपया प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया है और इसमें 33 पैसे या 0.41 फीसदी की जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के कल रात दिए गए बयानों से डॉलर की कीमतों में उछाल आया है और ये जोरदार गिरावट दिखा रहा है. 

इस साल रुपये में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट 
इस कैलेंडर ईयर में भारतीय रुपये में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है और ये साल 2022 में 10.60 फीसदी टूट चुका है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस साल लगातार ब्याज दरों के बढ़ाने के चलते डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और इसके चलते इमर्जिंग मार्केट्स की करेंसी के साथ इंडियन रुपी भी गिरावट ही दिखाता जा रहा है. 

तेल इंपोर्टर्स की भारी डॉलर मांग
ऑयल इंपोर्टर्स की भारी डॉलर की मांग और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती आशंकाओं का भी भारतीय करेंसी रुपये पर निगेटिव असर देखा गया है और शुरुआती कारोबार में 82.33 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया है.

बीते कल ही 82 रुपये प्रति डॉलर के नीचे चला गया था रुपया
कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर इंडेक्स में मजबूती से अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 55 पैसे गिरकर 82.17 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था. कल के कारोबार में इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज बाजार में रुपया मजबूती के साथ 81.52 के स्तर पर खुला लेकिन डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव देखा गया. कारोबार के दौरान रुपये ने 81.51 का उच्च स्तर और 82.17 का निचला स्तर भी देखा था. अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 55 पैसे की भारी गिरावट के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. दरअसल अमेरिका में सर्विस पीएमआई और निजी नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने से डॉलर को मजबूती मिली है.

कैसे खुला शेयर बाजार
आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है और एनएसई का निफ्टी 44.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 17,287.20 पर खुला है. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 129.54 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 58,092.56 पर खुला है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 58100 के नीचे फिसला, निफ्टी 17300 के नीचे ओपन

RBI: रिजर्व बैंक ने निगरानी के लिए नए एडवांस्ड सिस्टम 'दक्ष' की शुरुआत की, जानें क्या होंगे बदलाव और फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget