एक्सप्लोरर

करेंसी के रिंग में डॉलर के आगे ढेर हुआ रुपया! बदलेगा खर्च का गणित, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 92 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया. इसके साथ ही कच्चे तेल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक देश का आयात, विदेशी शिक्षा और विदेश यात्रा महंगी होने की आशंका है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom

Indian Rupee Fall Impact: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 92 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया. इसके साथ ही कच्चे तेल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक देश का आयात, विदेशी शिक्षा और विदेश यात्रा महंगी होने की आशंका है. इस वजह से महंगाई भी बढ़ सकती है, हालांकि इससे निर्यातकों को कुछ राहत मिलने का अनुमान है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

रुपये में इस महीने अब तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 202 पैसे या दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. वर्ष 2025 में विदेशी कोषों की लगातार निकासी और डॉलर की मजबूती के कारण इसमें पांच प्रतिशत की गिरावट आई थी. गिरते रुपये का तात्कालिक प्रभाव आयातकों पर पड़ता है, जिन्हें समान मात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा.  

कमजोर रुपये का खर्च पर असर का अनुमान 

भारतीय आयात में कच्चा तेल, कोयला, प्लास्टिक सामग्री, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वनस्पति तेल, उर्वरक, मशीनरी, सोना, मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर तथा लोहा और इस्पात शामिल हैं. आयातित वस्तुओं के भुगतान के लिए आयातकों को अमेरिकी डॉलर खरीदने पड़ते हैं. रुपये में गिरावट के साथ, वस्तुओं का आयात महंगा हो जाएगा.  

विदेशी शिक्षा और यात्रा पर क्या होगा असर?

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये का मतलब है कि विदेशी शिक्षा अधिक महंगी हो जाएगी. क्योंकि छात्रों को विदेशी संस्थानों द्वारा लिए जाने वाले प्रत्येक डॉलर के लिए अधिक रुपये देने होंगे.

कमजोर स्थानीय मुद्रा का मतलब है कि यात्रा खर्च के लिए एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए अधिक रुपये देने होंगे. जिससे विदेश की यात्रा पर पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. यानी विदेश यात्रा महंगी होगी. अनिवासी भारतीय (एनआरआई) जो पैसा घर भेजते हैं, वे रुपये के मूल्य में अधिक पैसा भेज सकेंगे.  

निर्यात पर असर

निर्यातकों को रुपये के अवमूल्यन से लाभ होने की संभावना है. क्योंकि उन्हें एक डॉलर से अधिक रुपये मिलेंगे. हालांकि, आयात पर निर्भर निर्यातकों को भारतीय मुद्रा के कमजोर होने से लाभ नहीं होगा.

इस तरह देखा जाए तो कपड़ा जैसे कम आयात निर्भरता वाले क्षेत्रों को कमजोर रुपये से सबसे अधिक लाभ होना चाहिए. जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उच्च-आयात वाले क्षेत्रों को सबसे कम लाभ होगा. 

यह भी पढ़ें: Budget 2026: बजट डे पर मार्केट का खेल! जानिए पिछले 5 सालों में कैसा रहा है बाजार का रुझान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
Dollar vs Rupee: ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा
ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा
Advertisement

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget