एक्सप्लोरर

वैश्विक जुगलबंदी के बीच नहीं रुक रही रुपये में गिरावट, डॉलर की तुलना में पस्त भारतीय करेंसी

Indian Currency: मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक (मुद्रा एवं जिंस) अनुज चौधरी का कहना है कि घरेलू बाजारों में मजबूती के चलते सोमवार को रुपया अपने अबतक के सबसे निचले स्तर से उबरा.

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन पहले डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 88.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो अब तक का सबसे निचला स्तर था. इसके बाद मंगलवार को भी इसमें छह पैसे की गिरावट आयी है. विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी डॉलर की मांग के बीच रुपया 88.16 के स्तर पर आ गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Forex Market) में अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 88.14 पर खुला. फिर 88.16 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.84 पर आ गया.

क्यों लगातार रुपये में गिरावट?

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक (मुद्रा एवं जिंस) अनुज चौधरी का कहना है कि घरेलू बाजारों में मजबूती के चलते सोमवार को रुपया अपने अबतक के सबसे निचले स्तर से उबरा. चौधरी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना से डॉलर और कमजोर हो सकता है.

इस सप्ताह अमेरिका से गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट आने से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं. डॉलर-रुपये का हाजिर भाव 87.85 से 88.50 के बीच रहने का अनुमान है.

पूंजी निकासी का बड़ा असर

अनुज चौधरी ने आगे कहा कि अमेरिका की तरफ से भारत पर जारी ट्रेड टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच अनुमान है कि रुपया थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है.

दूसरी ओर घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 207.45 अंक चढ़कर 80,571.94 अंक पर और निफ्टी 60.8 अंक बढ़त के साथ 24,685.85 अंक पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,429.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें: पिछले 10 दिनों में 3000 बढ़े सोने के दाम, जानें आज 2 सितंबर 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget