एक्सप्लोरर

Indian Railways: इन सात प्रोजेक्ट से बदलेगी रेलवे की सूरत! 32 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होंगे खर्च 

Railway Projects: भारतीय रेलवे के सात प्रोजेक्ट को कैबिनेट की ओर से मंजूरी दी गई है. इसके तहत 32 हजार से ज्यादा रुपये खर्च किए जाएंगे. 

Indian Railway Projects: केंद्र सरकार रेलवे के विकास के लिए चौतरफा काम में जुटी हुई है. सरकार रेलवे के कायकल्प के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. अभी हाल ही में रेलवे स्टेशनों के कायकल्प के लिए अनावरण किया गया है, जिसके तहत 508 रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेगी. वहीं कैबिनेट की ओर से रेलवे के सात प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 32, 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सात मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट को इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण मोड पर तैयार​ किया जाएगा. यह परियोजना मौजूदा रेल नेटवर्क में 2,339 किलोमीटर जोड़ देगी. 

35 जिलों को कवर करेगी ये प्रोजेक्ट 

केंद्र सरकार के इन प्रोजेक्ट को 100 फीसदी फंडिंग मिलेगी. यह आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और वेस्ट बंगाल के 35 जिलों को कवर करेगी. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट की ओर से मंजूरी देने के बाद इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जाएगा और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा.  

कितने लोगों को परियोजना के तहत मिलेगा रोजगार 

परिचालन को आसान बनाने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए परियोजनाओं से प्रति वर्ष लगभग 200 मिलियन टन का माल यातायात भी बढ़ेगा. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हर परियोजना अन्य परियोजनाओं पर निर्भर करती है और इसे स्वतंत्र रूप से नहीं देखा जाना चाहिए. इस प्रोजेक्ट के तहत चयनित राज्यों के लोगों को रोजगार भी मिलेगा. अनुमान है कि इस परियोजनाओं के तहत 7.06 करोड़ दिवस का रोजगार मिलेगा. 

गौरतलब है कि रेलवे यात्रियों को सुविधा देने और भीड़ को कम करने के लिए कई तरह के काम कर रही है. वहीं आधुनिकता से जोड़ने के लिए स्टेशनों का कायाकल्प भी किया जा रहा है. वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेनें चलाई जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें 

अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी बेहद सस्ती दवाएं, इन जगहों पर खुलेंगे स्टोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget