एक्सप्लोरर

Indian Railways: होली पर रेलयात्रियों के लिए आई खुशखबरी, दिल्ली से बिहार जाना होगा आसान, शुरू हुई ये स्पेशन ट्रेन

Holi Special Train: रेलवे ने होली को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशन ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेन दिल्ली से बिहार के बीच चलाई जाएगी.

Holi Special Trains: देश में हिंदुओं के बड़े त्यौहार होली (Holi 2023) में कुछ ही दिन बाकी है. जिसे लेकर रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए और स्पेशन ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. इस मौके पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे पहले से ही होली स्पेशल ट्रेनें (Holi Special Train) चला रही है. इस क्रम में रेलवे यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (Anand Vihar Terminal) से बिहार के सहरसा (Sirsa) के बीच चलाने जा रही है. 

आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल रेलगाड़ी 

भारतीय रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर - 04006 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल रेलगाड़ी 5 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से 11:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी दिशा में 04005 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 6 मार्च को सहरसा से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. 

इन जगहों पर रुकेगी ट्रेन 

यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह ट्रेन रास्ते में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, गोरखपुर जंक्शन, देवरिया सदर, सीवान जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दलसिंह सराय, बरौनी जंक्शन, बेगू सराय, खगड़िया जंक्शन तथा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं आते जाते समय रुकेगी.

दिल्ली-शामली-सहारनपुर डीएमयू 

ट्रेन नंबर - 04401 दिल्ली-शामली-सहारनपुर डीएमयू 5 मार्च को शामली तक ही शुरू होने जा रही है. इस कारण 04402 सहारनपुर-शामली-दिल्ली डीएमयू 5 मार्च को शामली से खुलेगी. यह ट्रेन शामली से सहारनपुर के बीच नहीं चलेगी. इसी तरह 04521 दिल्ली-शामली-सहारनपुर ईएमयू 5, 7, 10, 11, 12, 13, 20 और 21 मार्च को शामली तक ही चलेगी. इस कारण 04522 सहारनपुर-शामली-दिल्ली ईएमयू 5, 7, 10, 12, 13, 20 और 21 मार्च को शामली से खुलेगी. यानी ट्रेन नंबर 04521/04522 शामली से सहारनपुर के बीच कैंसल रहेगी.

इन ट्रेनों को किया कैंसल 

उत्तर रेलवे ने दिल्ली डिवीजन के दिल्ली-शाहदरा-शामली सेक्शन पर कुछ ट्रेनें को कैंसल कर दिया है. यहां टपरी-मन्नाई स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण पावर और ट्रैफिक ब्लॉक है. इस कारण कुछ ट्रेनों को कैंसल कर दिया है, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया है. 14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस 5 मार्च को नहीं चलेगी. वापसी में ट्रेन नंबर- 14306 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस भी उस दिन नहीं चलेगी. यह ट्रेन- 04522 सहारनपुर-शामली-दिल्ली डीएमयू 4 मार्च को कैंसल रहेगी. वही दिल्ली-शामली-सहारनपुर ट्रेन (01619) 5 मार्च को नहीं चलेगी.

ये भी पढ़ें: World Bank: भारत को 1 बिलियन डॉलर की मदद कर रहा वर्ल्ड बैंक, जानिए ये रकम कहां होगी इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घरवालों से छिपाकर रखी मेहनत कमाई, सालभर में खा गए कीड़े; किसान को 5 लाख का नुकसान
घरवालों से छिपाकर रखी मेहनत कमाई, सालभर में खा गए कीड़े; किसान को 5 लाख का नुकसान
किस राज्य के लोग खरीदते हैं सबसे ज्यादा गोल्ड, भारतीय घरों में कितने ट्रिलियन सोना छुपा है?
किस राज्य के लोग खरीदते हैं सबसे ज्यादा गोल्ड, भारतीय घरों में कितने ट्रिलियन सोना छुपा है?
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
क्या है अनाथ और विधवा सेस, जिससे बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, किन-किन राज्यों में लागू?
क्या है अनाथ और विधवा सेस, जिससे बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, किन-किन राज्यों में लागू?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget