एक्सप्लोरर

Economy Meal: रेलवे की खास पेशकश, कई स्टेशनों पर मिलेगा केवल 20 रुपये में स्वादिष्ट खाना

Indian Railways Food: रेल यात्रियों को इकोनॉमी मील्स मुहैया कराने चालू किए गए हैं जिसमें केवल 20 रुपये में साफ-सुथरा, स्वादिष्ट, क्वालिटी, हाईजीनिक खाना दिया जा रहा है. 

Indian Railways Food: भारतीय रेलवे के यात्रियों की एक बड़ी शिकायत हमेशा रहती है और वो इसमें मिलने वाले भोजन के बारे में होती है. अक्सर रेल यात्री मांग करते रहते हैं कि उनको टेस्टी खाना उपलब्ध कराने के लिए रेलवे को कदम उठाने चाहिए. अब इसी के मद्देनजर देश के सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने एक पहल की है. भारतीय रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के साथ मिलकर नई योजना पर काम शुरू कर दिया है. इन्होंने मिलकर रेल यात्रियों को "इकोनॉमी मील्स" मुहैया कराने चालू किए हैं जिसमें केवल 20 रुपये में साफ-सुथरा, स्वादिष्ट, क्वालिटी, हाईजीनिक खाना दिया जा रहा है. 

2 तरह के मील बेचे जा रहे

इन इकनॉमिक मील्स के तहत 2 तरह के मील बेचे जा रहे हैं और खासतौर पर जो यात्री जनरल कोच में यात्रा करते हैं- उनके लिए ये खाना मिलता है. इसमें इकनॉमी मील की कीमत 20 रुपये और स्नैक मील की कीमत 50 रुपये है. 

जानें इस पेशकश की खास बातें

    • देश के करीब 100 स्टेशनों पर ये मील काउंटर चालू हो गए हैं.
    • देशभर में कुल 150 रेलवे स्टेशनों पर ये इकनॉमी मील काउंटर चल रहे हैं जिसमें साउथ सेंट्रल रेलवे के 12 स्टेशन भी शामिल हैं.
    • शुरुआत में 50 स्टेशनों के साथ ये सुविधा चालू की गई थी.
    • आईआरसीटीसी ने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है.

किन-किन स्टेशनों पर मिल रही सुविधा

हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुंताकल, तिरुपति, राजमुंदरी, विक्राबाद, पकाला, नांदयाल, पूर्णा, औरंगाबाद रेलवे स्टेशनों पर ये सस्ते मील मिल रहे हैं. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर जनरल सेकेंड क्लास कोच के नजदीक बनाए गए काउंटर्स पर पानी की भी व्यवस्था की गई है.

सेंट्रल रेलवे के इन स्टेशनों पर भी मिलेगा

सेंट्रल रेलवे के करजत और इगतपुरी स्टेशनों पर ये सुविधा मिलेगी जबकि वेस्टर्न रेलवे के मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशनों पर ये सुविधा मिल रही है. यात्रियों को ये सुविधा आसानी से मिले इसके लिए रेलवे की ओर से प्रबंध किए जा रहे हैं जिसकी सराहना भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें

700 फीसदी डिविडेंड-2000 इंजीनियरों को नौकरी देना, टाटा की इस कंपनी की धांसू प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget