एक्सप्लोरर

IRCTC Package: कम खर्च में मां वैष्णो देवी के दर्शन के करने लिए IRCTC लाया यह पैकेज! सफर में मिलेंगी कई सुविधाएं

Vaishno Devi Tour: मातारानी के दरबार में दर्शन के अलावा आपको शिवखोड़ी के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा. हम आपको आईआरसीटीसी के माता वैष्णो टूर पैकेज के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

IRCTC Vaishno Devi Package 2022: अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन (Mata Vaishno Devi) के प्लान बना रहे हैं तो इंडियन रेलवे का कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) एक शानदार टूर प्लान लेकर आया है. इस प्लान के जरिए आप बिहार की राजधानी पटना से एक स्पेशल ट्रेन के जरिए वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं. इस पूरे टूर में आपको रहने खाने के अलावा और भी कई सुविधाएं मिलेंगी.

आप बेहद कम खर्च में माता के दर्शन का लाभ उठा सकते हैं. मातारानी के दरबार में दर्शन के अलावा आपको शिवखोड़ी के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा. हम आपको आईआरसीटीसी के माता वैष्णो टूर पैकेज (IRCTC Vaishno Devi Tour 2022) के डिटेल्स और उसमें लगने वाले खर्च के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

IRCTC ने ट्वीट कर दी जानकारी-
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शुरू किए गए इस टूर प्लान (IRCTC Vaishno Devi Tour Details) के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी ने ट्वीट किया है. इसमें बताया गया है कि अगर आप माता वैष्णो देवी जैसी धार्मिक जगह के दर्शन करना चाहते हैं तो इस आईआरसीटीसी ट्रेन टूर पैकेज के जरिए यात्रा करें. यह पैकेज पूरे 6 दिन और 5 रात का होगा. इस पैकेज के लिए आपको 9,530 रुपये केवल खर्च करने होंगे.

आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी ट्रेन टूर पैकेज के डिटेल्स-
पैकेज का नाम-Vaishno Devi with Shiv Khori Rail Tour Package Ex Patna
पैकेज की अवधि-6 दिन और 5 रात
डेस्टिनेशन-माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी
बोर्डिंग स्टेशन-पटना
ट्रैवलिंग डेट- हर शनिवार
मील प्लान- ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

क्या सुविधाएं मिलेगी इस पैकेज में-
1. इस पैकेज में आपको ट्रेन से स्लीपर और एसी से ट्रैवल की सुविधा मिलेगी.
2. हर जगह आपको रात में एसी होटल की सुविधा मिलेगी.
3. ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की सुविधा मिलेगी.
4. हर जगह जानें की बस की सुविधा मिलेगी.

कितना खर्च आएगा-

  • इस पैकेज में आपको दो क्लास में ट्रेवल का ऑप्शन मिलेगा.
  • पहला क्लास एसी जिसमें अकेले आपको 23,950 रुपये का शुल्क देना होगा. दो लोगों को 14,450 रुपये और तीन लोगों को 12,360 रुपये देना होगा.
  • वहीं स्लीपर क्लास में अकेले 21,080 रुपये, दो लोगों को 11,570 रुपये और तीन लोगों को केवल 9,530 रुपये का शुल्क देना होगा. 

ये भी पढ़ें-

Business Idea: 1 लाख रुपये के निवेश में शुरू करें पापड़ बनाने का गृह उद्योग! हर महीने होगी दोगुनी कमाई

e-Passport: जानिए आम पासपोर्ट से कितना अलग होगा ई-पासपोर्ट? सरकार ने दी इसकी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget