एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेलवे को इस ट्रेन से हो रहा करोड़ों का नुकसान! हर दिन सैकड़ों सीटें रह जाती हैं खाली

Tejas Express: साल 2019 में तेजस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था. पिछले तीन सालों में कुल मिलाकर IRCTC को 62.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

Tejas Express Train News: भारत में हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेनों का संचालन होता है. पिछले कुछ सालों में रेलवे (Railway News) में कई बड़े बदलाव आए हैं. अब रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई से लेकर कई प्रीमियम ट्रेनों को शुरू किया गया है. इसमें तेजस (Tejas Express) और वंदे भारत (Vande Bharat Train) जैसी ट्रेनों का नाम शामिल है. हाल ही कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया है कि रेलवे के इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा संचालित ट्रेन तेजस भारी घाटे में चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेन के संचालन में रेलवे को कुल 63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि तीन साल पहले रेलवे ने पहली बार तेल ट्रेन को प्राइवेट ऑपरेटर्स के हाथ में सौंपा था.

फिलहाल यह ट्रेन दिल्ली से लखनऊ और अहमदाबाद से मुंबई (Lucknow-Delhi Tejas Train) के बीच संचालित की जा रही है. यह दोनों ही ट्रेनों से IRCTC को तगड़ा घाटा हो रहा है. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस को  27.52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. यात्रियों की कम संख्या के कारण रेलवे ने इस इस ट्रेन के चक्कर को भी कर करने का फैसला किया है. पहले यह हफ्ते में 6 दिल्ली से लखनऊ के बीच संचालित होती था, लेकिन अब इसे घटाकर केवल चार कर दिया गया है. इस ट्रेन में हर दिन कम के कम 200 से 250 सीटें खाली रह जाती हैं. ऐसे में रेलवे और IRCTC को इससे तगड़ा नुकसान हो रहा है.

63 करोड़ रुपये का हुआ घाटा
आपको बता दें साल 2019 में तेजस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था. फिलहाल इस ट्रेन को अहमदाबाद-मुंबई और दिल्ली-लखनऊ के बीच संचालित किया जा रहा है. पिछले तीन सालों में कुल मिलाकर IRCTC को 62.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. लखनऊ दिल्ली रूट की बात करें तो साल 2019 में इस ट्रेन को 2.33 करोड़ का लाभ हुआ था. इसके बाद से साल 2020-21 में 16.69 करोड़ और 2021-2022 में 8.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

तेजस को हो रहे नुकसान का कारण
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि तेजस के हो रहे नुकसान के पीछे क्या कारण है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन दिनों रूट्स पर पहले से ही शताब्दी और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें चल रही है जिसमें कम पैसों में लोगों को समान सुविधाएं मिल रही हैं. ऐसे में लोग पहले इन दोनों ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाना पसंद करते हैं. जब उन्हें इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलता है तभी वह तेजस में रिजर्व करवाते हैं. तेजस को हो रहे नुकसान के बाद रेल मंत्रालय ने यह फैसला किया है कि वह फिलहाल अभी किसी भी ट्रेन को प्राइवेट हाथों में नहीं देगा.

ये भी पढ़ें-

Loan Recovery: बैंक का लोन न चुकाने की स्थिति बैंक आपको कर रहा परेशान! जानिए क्या हैं ग्राहक के अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget