एक्सप्लोरर

अरबपति भारतीय कारोबारी और उनके बेटे समेत 6 लोगों की जिम्बाब्वे में मौत, एयरप्लेन क्रैश दुर्घटना का हुए शिकार

Harpal Randhawa Plane Crash: जिम्बाब्वे में हरपाल रंधावा के दोस्त, जर्नलिस्ट और फिल्ममेकर होपवेल चिनोनो ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है.

Indian Business Tycoon Death: जिम्बाब्वे में रहने वाले भारतीय अरबपति कारोबारी हरपाल रंधावा और उनके बेटे आमेर कबीर सिंह रंधावा की प्राइवेट एयरप्लेन क्रैश में दुखद मृत्यु हो गई. दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे में एक प्राइवेट प्लेन तकनीकी खराबी के कारण हीरे की एक खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसमें सवार भारतीय खनन कारोबारी और उसके बेटे सहित छह लोगों की मौत हो गई.

समाचार वेबसाइट 'आईहरारे' ने अपनी खबर में बताया कि मशावा के जवामहांडे इलाके में हुए विमान हादसे में खनन कंपनी 'रियोजिम' के मालिक हरपाल रंधावा, उनके बेटे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई. 'रियोजिम' सोने और कोयले का उत्पादन करने के साथ-साथ निकल और तांबे को परिष्कृत करने वाली एक प्रमुख माइनिंग कंपनी है.

खबर के मुताबिक, 'रियोजिम' के स्वामित्व वाला सेसना 206 विमान शुक्रवार 29 सितंबर 2023 को हरारे से मुरोवा हीरा खदान की ओर जा रहा था, तभी यह दुखद हादसा हुआ. सिंगल इंजन वाला एयरप्लेन मुरोवा डायमंड माइन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी सह-मालिक 'रियोजिम' है. खबर के मुताबिक, जवामहांडे में पीटर फार्म में गिरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उसमें संभवतः हवा में विस्फोट हो गया. इसमें बताया गया है कि हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई.

अरबपति भारतीय कारोबारी और उनके बेटे समेत 6 लोगों की जिम्बाब्वे में मौत, एयरप्लेन क्रैश दुर्घटना का हुए शिकार

'द हेराल्ड' अखबार ने पुलिस के हवाले से प्रकाशित खबर में बताया कि हादसे में मारे गए चार लोग विदेशी, जबकि दो अन्य जिम्बाब्वे के नागरिक थे. पुलिस ने अभी तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन रंधावा के दोस्त जर्नलिस्ट और फिल्ममेकर होपवेल चिनोनो ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है. उन्होंने एक शोक संदेश भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए पोस्ट किया है.

X पर एक पोस्ट में होपवेल चिनोनो ने लिखा 'मुझे रियोजिम के मालिक हरपाल रंधावा के निधन पर गहरा दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी, परिवार, दोस्तों और रियोजिम कम्युनिटी के साथ हैं.

ये भी पढ़ें

Fuel Sales: सितंबर में घटी डीजल की बिक्री, पेट्रोल की मांग में उछाल, LPG और ATF सेल्स का ऐसा रहा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget