एक्सप्लोरर

गौतम अडानी ने कहा- देश में 2050 तक कई हजार अरब डॉलर की होंगी कंपनियां, सबसे सस्ती मिलेगी बिजली

गौतम अडानी ने कहा कि 2050 तक भारत की जीडीपी मौजूदा 2,800 अरब डालर से बढ़कर 28,000 अरब डालर तक पहुंच जाएगी. जबकि, शेयर बाजार का मूल्यांकन इस अवधि के दौरान 30,000 अरब डालर और खुदरा बाजार का आकार 10,000 अरब डालर तक हो जाएगा.

कारोबारी गौतम अडानी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 2050 तक नाटकीय बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत उस नाटकीय बदलाव के मोड़ पर खड़ा है जहां से आगे देश में कई हजार अरब डालर की कंपनियां होंगी. उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा से उसे सबसे सस्ती बिजली मिलेगी और इन सबके चलते देश की अर्थव्यवस्था 2050 तक 10 गुणा तक बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि 2050 तक भारत की जीडीपी मौजूदा 2,800 अरब डालर से बढ़कर 28,000 अरब डालर तक पहुंच जाएगी. जबकि, शेयर बाजार का मूल्यांकन इस अवधि के दौरान 30,000 अरब डालर और खुदरा बाजार का आकार 10,000 अरब डालर तक हो जाएगा. इसके साथ ही दुनिया के प्रत्येक तीन मध्यम वर्गीय परिवारों में से एक परिवार भारत से होगा.

टीआईई ग्लोबल समिट के दौरान अडाणी ने ‘अतुल्य भारत और भारत के लिये अवसर’पर बातचीत के दौरान कहा कि अडाणी ने कहा, ‘‘भारत की साफ्ट पावर के साथ 28 हजार अरब डालर की जीडीपी और 30 हजार अरब डालर के शेयर बाजार मूल्यांकन की हार्ड पावर को मिलाकर भारत एक ऐसा अतुल्य देश होगा जो कि 21वीं सदी के दौरान सबसे महान अवसरों वाला देश बनने की राह पर आगे बढ़ रहा होगा.’

उन्होंने कहा कि आज दुनिया की जीडीपी 85,000 अरब डालर है जिसमें से भारत की हिस्सेदारी 2,800 अरब डालर की है. अडाणी बंदरगाह, हवाईअड्डे, खाद्य तेल से लेकर ऊर्जा कारोबार के एक बड़े समूह का नेतृत्व करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘साल 2050 में वैश्विक जीडीपी 170 से लेकर 180 हजार अरब डालर तक पहुंच जाने का अनुमान है तब भारत की जीडीपी 28 हजार अरब डालर रहने का अनुमान है. इस प्रकार 2050 में वैश्विक जीडीपी में उसका 15 प्रतिशत का योगदान होगा.’

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान ऐसा समय भी आएगा जब सुस्ती आ सकती है लेकिन हर बड़ी अर्थव्यवस्था को इस तरह के समय से गुजरना पड़ता है. ‘‘बेशक इसमें भारत के लिये मुश्किल चुनौतियां आ सकतीं हैं जिनसे पार पाना कठिन होगा लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बड़े अवसर भारत की प्रतीक्षा कर रहे हैं.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget