एक्सप्लोरर

India Developed Nation: आजादी के 100 साल पूरे होने पर विकसित देश होगा इंडिया, 30 ट्रिलियन डॉलर होगी इकोनॉमी !

Indian Economy: आजादी के 100वें साल में हम पर से विकासशील देश होने का ठप्पा हट जाएगा. विकसित देश बनने के लिए विजन डॉक्यूमेंट जल्द आएगा. हाल ही में हम 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बने थे.

Indian Economy: आजादी के 100वें साल में हम विकासशील नहीं बल्कि विकसित देश कहलाए जाने लगेंगे. हम पर से विकासशील देश होने का ठप्पा हट जाएगा. हाल ही में हमने 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का माइलस्टोन पार किया था. विकसित देश का तमगा हासिल करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट जल्द पेश किया जाएगा. इसमें उन रास्तों का जिक्र होगा जिन पर चलकर इंडिया इस लक्ष्य को हासिल करेगा. 

कैसे बनेंगे विकसित देश 

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने बताया कि भारत का विकास सही दिशा में हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी, 2024 विजन इंडिया@2047 डॉक्यूमेंट लाने वाले हैं. इसमें उन रास्तों, सुधारों और नीतियों का जिक्र होगा, जिन पर चलकर भारत आजादी के 100वें वर्ष में विकसित देश बन जाएगा.  

नई यूनिवर्सिटी खुलेंगी, कॉलेजों में दाखिले बढ़ाए जाएंगे 

विकसित देश बनने के लिए सरकार उच्च शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देगी. कॉलेजों में दाखिले फिलहाल के 27 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी करने पर ध्यान दिया जाएगा. कॉलेज जाने वालों की संख्या लगभग 9 करोड़ तक पहुंचाई जाएगी. साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ज्यादा से ज्यादा निवेश करेगी. शिक्षा क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव होने वाले हैं. कई नई यूनिवर्सिटी भी खुलेंगी. साथ ही देश में भी शिक्षा शहरों को बनाया जाएगा, जहां रिसर्च और इनोवेशन पर जोर दिया जाएगा. निजी क्षेत्र को भी एजुकेशन सेक्टर में और मजबूती से काम करने के अवसर दिए जाएंगे.  

युवा आबादी का लाभ उठाया जाएगा 

भारत एक युवा देश है, जो कि इसकी सबसे बड़ी ताकत है. इस ताकत को स्किल का हथियार देकर देश की तरक्की की यात्रा में जोड़ा जाएगा. भारत पूरी दुनिया को वर्कफोर्स सप्लाई करके अपनी स्थिति मजबूत करेगा. इस समय 13 लाख छात्र हर साल विदेशों में पढ़ने चले जाते हैं. अब भारत विदेशी छात्रों को यहां लाने का प्रयास करेगा. साथ ही उच्च शिक्षा में तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा.  

चार ट्रिलियन डॉलर के पार हुई इकोनॉमी 

भारत की अर्थव्यवस्था का साइज पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है. इसके साथ ही भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के काफी करीब पहुंच गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द देश 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य भी पा लेगा. अभी अमरीका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो कि फिलहाल 26.7 ट्रिलियन डॉलर है. पड़ोसी देश चीन की इकोनॉमी 19.24 ट्रिलियन डॉलर है. 4.39 ट्रिलियन डॉलर के साथ जापान तीसरे नंबर पर और जर्मनी 4.28 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ चौथे स्थान पर है. हालांकि, भारत की ग्रोथ सबसे तेज है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Special ID Card: मजदूरों के लिए खुशखबरी! सरकार दिलाएगी स्पेशल आईडी कार्ड जिनसे मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget