एक्सप्लोरर

Special ID Card: मजदूरों के लिए खुशखबरी! सरकार दिलाएगी स्पेशल आईडी कार्ड जिनसे मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ

ID Card for Labor: मजदूरों के ये स्पेशल आईडी कार्ड गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. उन्हें न सिर्फ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा बल्कि ठेकेदारों पर भी नकेल कसी जा सकेगी.

ID Card for Labor: केंद्र सरकार ने मजदूरों के लिए स्पेशल आईडी कार्ड बनाने का एलान किया है. ये मजदूरों के लिए गेमचेंजर साबित होगा. इसकी मदद से उन्हें न सिर्फ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा बल्कि ठेकेदारों पर भी नकेल कसी जा सकेगी. केंद्र सरकार लगातार गरीबों, मजदूरों और किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए योजनाएं लाती रहती है. मगर कई बार इनका सही लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाता. ये स्पेशल आईडी उनके लिए एक हथियार का काम करेगी और निर्माण कार्यों में लगे प्रवासी मजदूरों को इसका खासतौर पर फायदा मिल पाएगा.

आधार कार्ड से जोड़ी जाएगी स्पेशल आईडी 

श्रम मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा ने बताया कि इस स्पेशल आईडी कार्ड को मजदूर के आधार कार्ड और ई-श्रम डाटाबेस जोड़ा जाएगा. अगले हफ्ते इस संबंध में विस्तृत एलान किया जा सकता है. आरती आहूजा ने कहा कि मंत्रालय मजदूरों के साथ होने वाली सभी समस्याओं का अंत करेगा.

ठेकेदारों के पास दयनीय स्थिति में काम कर रहे मजदूर

इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग निर्माण में ज्यादातर मजदूरों को ठेके पर रखा जाता है. इन्हें दिहाड़ी पर नौकरी दी जाती है. कैश में पैसे देकर उन्हें काम पर रख लिया जाता है और जरूरत खत्म होने पर कभी भी निकाल भी दिया जाता है. साथ ही किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में लाने की कोशिश नहीं की जाती है. यही वजह है कि इन्हें तमाम योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ जाता है. ये मजदूर एक राज्य से दूसरे राज्य काम की तलाश में जाते हैं. इसलिए उन्हें हर तरह की चुनौती का सामना करना पड़ता है. दुर्घटना की स्थिति में भी उन्हें और उनके परिवार को कोई विशेष लाभ नहीं मिल पाता है. 

मजदूरों के लिए बने कानूनों का नहीं होता है पालन 

मजदूरों के हितों के लिए बने कानूनों न्यूनतम मजदूरी, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय एवं छोटे बच्चों के लिए क्रेच आदि का पालन ठेकेदारों द्वारा ना के बराबर किया जाता है. इसलिए सरकार ये नए कार्ड बनाकर उन्हें विभिन्न योजनाओं के दायरे में लाएगी. साथ ही ऐसे मजदूरों का किसी भी प्रकार का शोषण नहीं किया जा सकेगा. ये विशेष कार्ड बन जाने के बाद ठेकेदारों को सरकार के सभी नियमों का पालन भी करना पड़ेगा. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

Most Expensive Cities: दुनिया के इन शहरों में रहना है बेहद महंगा, ये शहर इस साल भी रहा सबसे सस्ता तो क्या जाएंगे आप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget