एक्सप्लोरर

Service PMI Jan 2024: सर्विस सेक्टर ने की साल की शानदार शुरुआत, 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची गतिविधियां

India Service PMI Jan 2024: इससे पहले दिसंबर महीने में सर्विस सेक्टर में सुधार आया था और पीएमआई 3 महीने में सबसे अच्छा रहा था...

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नए साल की शानदार शुरुआत हुई है. भारतीय अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने वाले सर्विस सेक्टर में साल के पहले महीने के दौरान रिकवरी की रफ्तार न सिर्फ बरकरार रही, बल्कि पहले से तेज भी हो गई. इस तरह सर्विस सेक्टर की गतिविधियां जनवरी 2024 के दौरान 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गईं.

जनवरी में पीएमआई का आंकड़ा

आज जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2024 में सर्विस सेक्टर का पीएमआई 61.8 पर पहुंच गया. यह पिछले छह महीने में पीएमआई का सबसे अच्छा आंकड़ा है. सर्विस सेक्टर को मजबूत डिमांड से मदद मिली है. यही कारण है कि सर्विस पीएमआई अनुमानों से भी बेहतर रहा है. इससे पहले जनवरी महीने में सर्विस पीएमआई 61.2 रहने का अनुमान दिया जा रहा था.

दिसंबर में भी हुआ था सुधार

इससे पहले दिसंबर महीने के दौरान सर्विस सेक्टर में रिकवरी देखने को मिली थी. दिसंबर 2023 में भारत के सर्विस सेक्टर का पीएमआई 59 पर रहा था, जो 3 महीने में सबसे अच्छा था. उससे पहले नवंबर महीने में सर्विस सेक्टर का ये अहम सूचकांक गिरकर 56.9 पर चला आया था, जो 1 साल का सबसे निचला स्तर था.

लगातार 30वें महीने बनी रही ग्रोथ

भारत के सर्विस सेक्टर का पीएमआई लगातार 30 महीने से ग्रोथ की राह पर बना हुआ है. पीएमआई के 50 से ऊपर होने का मतलब सेक्टर में ग्रोथ बरकरार होने से होता है. वहीं 50 से कम पीएमआई होने पर पता चलता है कि सेक्टर में संकुचन हुआ है. दिसंबर से पहले के कुछ महीने के दौरान सर्विस सेक्टर का पीएमआई कम भले ही हुआ था, लेकिन 50 से ऊपर बना हुआ था. सर्विस सेक्टर का पीएमआई लगातार 30 महीने से 50 से ऊपर है.

कम्पोजिट पीएमआई में भी सुधार

इससे पहले जनवरी महीने के लिए मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़े जारी किए जा चुके हैं. जनवरी महीने में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 4 महीने में सबसे अच्छा रहा था. उसके बाद अब सर्विस पीएमआई 6 महीने में सबसे अच्छा है. इसके चलते जनवरी महीने में कम्पोजिट पीएमआई भी बढ़कर 6 महीने के उच्च स्तर 61.2 पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: टैक्स कटने के बाद भी मिल सकता है नोटिस, इनकम टैक्सपेयर्स के लिए आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी सबसे अमीर बिजनेस फैमिली, अदाणी फर्स्ट-जेनरेशन में नंबर-1, जानें किसके पास कितनी दौलत
अंबानी सबसे अमीर बिजनेस फैमिली, अदाणी फर्स्ट-जेनरेशन में नंबर-1, जानें किसके पास कितनी दौलत
रेपो रेट नहीं घटा तो क्या, फिर भी कम होगी आपकी EMI! जानें कैसे?
रेपो रेट नहीं घटा तो क्या, फिर भी कम होगी आपकी EMI! जानें कैसे?
लगातार 5 दिन से बढ़ रही कीमत, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 89 डॉलर के पार क्रूड ऑयल
लगातार 5 दिन से बढ़ रही कीमत, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 89 डॉलर के पार क्रूड ऑयल
12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? जानें अपने शहर का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: 12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? जानें अपने शहर का ताजा रेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget