एक्सप्लोरर

Income Tax Notice: टैक्स कटने के बाद भी मिल सकता है नोटिस, इनकम टैक्सपेयर्स के लिए आया ये अपडेट

Income Tax Update: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से टैक्सपेयर्स को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है. इसमें ऐसे टैक्सपेयर्स को भी नोटिस मिल सकता है, जिनका टैक्स पहले ही कट चुका है...

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से टैक्सपेयर्स के लिए एक नया अपडेट सामने आया है. अपडेट में बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बहुत सारे इनकम टैक्सपेयर्स को जल्दी ही डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस भेजा जा सकता है. एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है.

सीबीडीटी चेयरमैन ने बताई ये बात

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, डिपार्टमेंट की ओर से वैसे टैक्सपेयर्स को भी नोटिस मिल सकता है, जिनका टैक्स पहले ही कट चुका है. रिपोर्ट में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता के हवाले से बताया गया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स से जुड़े विवादों को कम करने का प्रयास कर रहा है. अभी सिर्फ उन टैक्सपेयर्स को ही इनकम टैक्स से नोटिस मिलने वाला है, जिनके बारे में डिपार्टमेंट के पास कुछ ठोस जानकारियां हैं.

बजट में टैक्स विवादों पर ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसी महीने 1 फरवरी को पेश बजट के दौरान टैक्स विवादों को कम करने की नई पहल का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि वित्त वर्ष 2009-10 तक के 25 हजार रुपये तक की टैक्स डिमांड के बकाए समाप्त किए जाएंगे. इसी तरह 2010-11 से 2014-15 की अवधि के दौरान के 10 हजार रुपये तक के टैक्स बकाए के मामले भी समाप्त किए जाएंगे. उन्होंने कहा था कि इससे करीब एक करोड़ टैक्सपेयर्स को फायदा मिल सकता है.

कर्नाटक में बना है स्पेशल सेंटर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स विवादों को लेकर कर्नाटक के मैसूर में डिमांड मैनेजमेंट सेंटर बनाया है. सीबीडीटी चेयरमैन का कहना है कि पहले मैसूर स्थित सेंटर सिर्फ कर्नाटक के मामलों को देख रहा था, लेकिन अब सेंटर देश भर के मामलों को उठा रहा है. यह सेंटर एक करोड़ रुपये से ज्यादा के टैक्स विवाद वाले मामलों को देखता है.

इन्हें मिलने वाला है नोटिस

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ताजी तैयारी में वैसे टैक्सपेयर्स नोटिस पाने वाले हैं, जिनका टीडीएस यानी टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स तो कटा है, लेकिन आईटीआर फाइल नहीं किया गया है. असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है. आईटीआर भरने की डेडलाइन 31 जुलाई 2023 तक थी. उसके बाद 31 दिसंबर 2023 तक बिलेटेड आईटीआर भरने का समय था.

ये भी पढ़ें: टूट जाएगा एलआईसी का रिकॉर्ड, इस दिवाली आ सकता है भारत का सबसे बड़ा आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget