एक्सप्लोरर

Russia Oil Import: मई में रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचा रूसी तेल का आयात, इराक और सऊदी अरब से घटी खरीद 

रूस से कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. यह 1.95 मिलियन बैरल प्रति दिन पर है. वहीं सऊदी अरब और इराक से कच्चे तेल की खरीदारी में गिरावट आई है. 

Russia Oil Import: भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का आयात कर रहा है, जिस कारण मई के दौरान भारत में रुसी तेल का आयात करीब 1.95 मिलियन बैरल प्रति दिन के रिकाॅर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुका है. वहीं इराक और सऊदी अरब से खरीद कम हो गई. इसके अलावा, भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और आयातक है. भारत अपना 80 फीसदी से ज्यादा तेल विदेशी बाजारों से खरीदता है. 

यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण तेल रिफाइनर रूसी तेल पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में भारत के कच्चे तेल के आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी थी, जिससे इराक से आयात तीन साल के निचले स्तर पर और सऊदी अरब से सितंबर 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया. 

कितना घटा इराक और सऊदी से तेल की आपूर्ति 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत ने मई में 801400 बीपीडी इराकी तेल का आयात किया, जो अप्रैल से करीब 13.7 प्रतिशत कम है. वहीं सऊदी से आपूर्ति 15 फीसदी गिरकर 616,100 बीपीडी हो चुकी है. आंकड़ों पर गौर करें तो भारत का समग्र मई तेल आयात अप्रैल से मामूली रूप से बढ़कर 4.8 मिलियन बीपीडी हो गया. आगे भी रूस से तेल का आयात ज्यादा रहने की उम्मीद है. ऐसा इस कारण क्योंकि इसकी पहुंच लागत अन्य देशों की तुलना में काफी कम है. 

रॉयटर्स के अनुसार, रियायती रूसी तेल की अधिक खरीद के कारण मध्य पूर्व से आयात का हिस्सा अप्रैल में 44 फीसदी से घटकर मई के दौरान 39 फीसदी पर आ चुका है. मई में भारत के तेल आयात में ओपेक की हिस्सेदारी 42.6 प्रतिशत के रिकाॅर्ड निचले स्तर पर आ गई है और इसका इस वित्तीय वर्ष के पहले दो महीनों में यह औसतन 44.3 प्रतिशत रही है. 

मई में 2.5 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन 

पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के अनुसार, भारत ने मई 2023 में कुल 2.5 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन किया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 2.6 एमएमटी था. वहीं पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में मई 2023 और अप्रैल-मई 2023 के दौरान कच्चे तेल का आयात क्रमशः 22 प्रतिशत बढ़ा 3.1 फीसदी कम हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Delhi Metro Shopping: अब दिल्ली मेट्रो के सफर में ही हो जाएगी शॉपिंग, उतरते ही सामने आ जाएगा सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget