एक्सप्लोरर

Delhi Metro Shopping: अब दिल्ली मेट्रो के सफर में ही हो जाएगी शॉपिंग, उतरते ही सामने आ जाएगा सामान

Delhi Metro Latest Update: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने का अनुभव अब और शानदार होने वाला है. डीएमआरसी दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को यात्रा करते हुए शॉपिंग करने की सुविधा देने की तैयारी में है...

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को दुनिया के सबसे अच्छे अर्बन ट्रांसपोर्ट में गिना जाता है. दिल्ली जैसी सघन और बड़ी आबादी वाले शहर में मेट्रो लाइफलाइन का काम करती है. अब राजधानी के मेट्रो में सफर करने का अनुभव और शानदार होने जा रहा है.

डीएमआरसी की ये है योजना

ईटी की एक खबर के अनुसार, अब दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को सफर के दौरान चलते-फिरते शॉपिंग करने की सुविधा मिलने वाली है. इसके लिए डीएमआरसी (DMRC) एक नई योजना पर काम कर रहा है, जो दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने के अनुभव के साथ-साथ किसी मॉल में ग्रॉसरी या अन्य जरूरी सामानों की शॉपिंग करने के अनुभव को जोड़ने पर है. इसके लिए जल्दी ही एक वर्चुअल शॉपिंग ऐप (Delhi Metro Virtual Shopping App) की शुरुआत की जाएगी.

अगले महीने लॉन्च होगा ऐप

खबर के अनुसार, डीएमआरसी का मोमेंटम 2.0 ऐप (DMRC Momentum 2.0) अगले महीने लॉन्च हो सकता है. आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए इस ऐप से अपनी पसंद की चीजों की खरीदारी कर सकेंगे. आप खरीदे गए सामानों को डेस्टिनेशन स्टेशन पर कलेक्ट कर पाएंगे. इस तरह से आपको शॉपिंग के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं होगी. आप ऑफिस से घर आते हुए रास्ते में चलते-फिरते जरूरी खरीदारी कर पाएंगे.

ऐप में मिलेंगी कई सुविधाएं

दिल्ली मेट्रो का यह ऐप ओला-उबर पर आपकी निर्भरता भी कम कर देगा. इस ऐप पर सिर्फ शॉपिंग का ही मजा नहीं मिलेगा, बल्कि इसके जरिए आप अंतिम स्टेशन से अपने घर तक पहुंचने के लिए कैब-ऑटो भी बुक कर सकेंगे. इसके अलावा यह ऐप मेट्रो कार्ड को रिचार्ज करने से लेकर फास्टैग रिचार्ज करने तक और बीमा से लेकर बिजली तक का बिल भरने की सुविधा भी देगा.

अभी 21 स्टेशनों से शुरुआत

अगले महीने से इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली मेट्रो के 21 स्टेशनों से की जाएगी. इसके लिए इन स्टेशनों पर वर्चुअल स्टोर और स्मार्ट लॉकर इंस्टॉल किए जा रहे हैं. स्मार्ट लॉकर फैसिलिटी में अभी 72 लॉकर होंगे, जिनमें बाद में 24 और लॉकर ऐड किए जा सकेंगे. ऑर्डर किए गए सामान यात्रियों को इन्हीं लॉकरों में मिलेंगे. ऐप को लॉन्च किए जाने से पहले उसकी टेस्टिंग का काम भी जारी है.

बड़े स्तर पर बिजनेस की उम्मीद

डीएमआरसी का मानना है कि हर रोज बड़ी संख्या में लोग दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं, ऐसे में उसकी इस योजना से काफी बिजनेस आ सकता है. दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का लगता है कि इस सुविधा का विस्तार सभी मेट्रो स्टेशनों पर किए जाने की संभावनाएं हैं.

ये भी पढ़ें: 3 महीने में पैसा डबल, एक महीने में 4 साल की एफडी को मात, कमाल का है ये रेलवे स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget