एक्सप्लोरर

भारत का रिफाइंड पाम तेल का आयात 11 महीने में 2.7 गुना हुआ, इंडोनेशिया में कीमतें घटने का असर

India Palm Oil Import: दुनिया के प्रमुख वनस्पति तेल खरीदार भारत का वनस्पति तेलों का आयात वित्त वर्ष 2021-22 की नवंबर-सितंबर अवधि के दौरान चार फीसदी बढ़कर 130.1 लाख टन हो गया है.

Palm Oil Import: भारत ( India) का रिफाइंड पाम तेल (आरबीडी) का आयात पिछले 11 माह में 2.7 गुना होकर 17.12 लाख टन हो गया. उद्योग संगठन एसईए ने कल कहा कि इंडोनेशिया में कीमतें घटने से आयात बढ़ा है. सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने कहा कि देश ने एक साल पहले की समान अवधि में 6.28 लाख टन रिफाइंड पाम तेल का आयात किया था. तेल वर्ष नवंबर से अक्टूबर तक चलता है.

दुनिया के प्रमुख वनस्पति तेल खरीदार भारत का वनस्पति तेलों का आयात वित्त वर्ष 2021-22 की नवंबर-सितंबर अवधि के दौरान चार फीसदी बढ़कर 130.1 लाख टन हो गया.
एसईए के मुताबिक, इंडोनेशिया ने कच्चे पाम तेल (सीपीओ) पर शुल्क को तीन महीने पहले तक अधिक रखते हुए रिफाइंड पाम तेल पर सीमा शुल्क दिया था. इसने इंडोनेशियाई निर्यातक रियायती दरों पर रिफाइंड पाम तेल का निर्यात कर पाए, जिससे अगस्त-सितंबर में भारत के आरबीडी पामोलिन के आयात में तेजी से वृद्धि हुई .

हालांकि, इस अवधि के दौरान देश का सीपीओ आयात घटकर 52.37 लाख टन रह गया. एक साल पहले की समान अवधि में यह 68.64 लाख टन था. वहीं कुल पाम तेल का आयात नवंबर-सितंबर के दौरान घटकर 70.28 लाख टन रह गया. एक साल पहले की समान अवधि में 76.27 लाख टन था. एसईए के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर-सितंबर के दौरान सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे हल्के तेलों का आयात बढ़कर 56.35 लाख टन हो गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम ऑयल ( Palm Oil) की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भारत ने अगस्त महीने में रिकॉर्ड पाम ऑयल का आयात किया है. जुलाई महीने के मुकाबले अगस्त 2022 में पाम आयल के आयात में 87 फीसदी का उछाल आया है जो कि 11 महीने में सबसे अधिक है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम ऑयल के दाम एक साल के निचले स्तर पर आ चुका है. भारत दुनिया के बड़े पाम ऑयल के आयातक ( Palm Oil Importer) देशों में शामिल है. इससे जहां देश में खाने के तेल में कमी लाने में मदद मिलेगी. वहीं सबसे बड़े उत्पादक देश इंडोनेशिया को इंवेंटरी घटाने में मदद मिलेगी.

विदेशी बाजारों में मंदी का असर सभी कमोडिटी के दामों पर पड़ रहा है जिसमें खाने के तेल के दाम भी शामिल है. विदेशी बाजारों में गिरावट के बाद स्थानीय बाजारों में तेल-तिलहन के दामों पर  पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाने के तेल के दामों में गिरावट आई है. पाम ऑयल के दाम एक साल के निचले स्तरों पर जा लुढ़का है. वैश्विक मंदी के आहट के चलते सोयाबीन, सीपीओ, पामोलिन और सूरजमुखी की कीमतें लगभग आधे से भी कम हो गई है. दूसरी ओर, सोयाबीन की नयी फसल की छिटपुट आवक भी शुरू हो गयी है जिससे इसकी कीमतों पर असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें

5G को लेकर कितने उत्साहित हैं भारतीय? अतिरिक्त पेमेंट के लिए कितने लोग तैयार-जानकर चौंकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget