एक्सप्लोरर

डाकिया लाएगा अब दरवाजे पर बैंकः इंडिया पोस्ट का पेमेंट बैंक शुरू

नई दिल्लीः 3 लाख से ज्यादा डाकिये अब केवल डाक नहीं लाएंगे, बल्कि बैंक भी आपके दरवाजे तक लाएंगे. सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की औपचारिक शुरुआत कर दी है. सितम्बर तक देश के सभी 650 जिलों में इसकी शाखाएं खोलने का लक्ष्य है.

डाकघर अब बैंकिंग के कारोबार में निजी क्षेत्रों के साथ दो-दो हाथ आजमाएंगे. और ये मुमकिन होगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की बदौलत. करीब 800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ शुरु इस प्रोजेक्ट की पहली दो शाखा की शुरुआत रायपुर और रांची में की गयी और उसी के साथ छह और शाखाओं ने भी काम करना शुरु कर दिया. एय़रटेल औऱ पेटीएम के बाद ये तीसरा पेमेंट बैंक है जिसे लाइसेंस दिया गया है. पेमेंट बैंक तकनीक आधारित बैंकिंग व्यवस्था है जिसमें सामान्य खाते में ज्यादा से ज्यादा एक लाख रुपये जमा कराया जा सकता है. लेकिन ये बैंक कर्ज नहीं दे सकते.

संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि ये दरवाजे तक बैंक लाने की बात को पूरी करेगा. तीन लाख से भी ज्यादा डाकिए हैंड हेल्ड मशीन के जरिए बैंकिंग सुविधा मुहैया कराएंगे.

  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत ·सितम्बर तक सभी 650 जिलों में एक-एक शाखा खोले जाएंगे. हर शाखा से जिले के डाकघर जोड़े जाएंगे. मतलब ये है कि 1.55 लाख डाकघर बैंकिंग एजेंट के तौर पर काम करने लगेंगे.
  • ·बचत खाते पर 4.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा जबकि आम तौर पर बैंकों की बचत खाते पर चार फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. हालांकि एयरटेल पेमेंट बैंक ने 7.25 फीसदी की दर से बचत खाते पर ब्याज देने का ऐलान किया है.
  • ·बचत खाते के साथ एक डेबिट कार्ड मिलेगा जिसके जरिए एटीएम से पैसा निकालने के साथ-साथ खरीदारी और दूसरे लेन-देन किए जा सकेंगे.
  • ·डाक घरों के एक हजार के करीब एटीएम भी जल्द ही आ जाएंगे.
  • ·शुरुआती तौर पर एक लाख खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पेमेंट बैंक में कोई ईंट सीमेंट का भवन होना जरुरी नहीं. इस तरह की बैंकिंग व्यवस्था में खर्चा काफी कम आता है. रिजर्व बैंक ने डाक घर समेत 11 संस्थाओं को सैद्धांतिक तौर पर पेमेंट बैंक शुरु करने की अनुमति दी है. इसमे से एयरटेल ने अपनी सेवा शुरु कर दी है जबकि पेटीएम अगले महीने इसकी शुरुआत करने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget