एक्सप्लोरर

India Per Capita Income: 2030 तक 4000 डॉलर हो जाएगी हर व्‍यक्ति की आय, टॉप पर रहेंगे ये राज्‍य 

India Per Capita Income: वित्त वर्ष 2030 तक भारत की प्रति व्‍यक्ति की इनकम में 70 फीसदी बढ़ोतरी की उम्‍मीद है और उस समय प्रति व्‍यक्ति आय 4 हजार डॉलर हो जाएगी. 

भारत की प्रति व्‍यक्ति आय 2030 तक करीब 70 फीसदी बढ़ने की संभावना है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी प्रति व्‍यक्ति आय 2,450 डॉलर और 2030 तक बढ़कर 4,000 डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. रिसर्च में कहा गया है कि आय में बढ़ोतरी से देश को 6 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ मध्‍यम आय वाली अर्थव्‍यवस्‍था बनने में मदद मिलेगी और इसका आधा हिस्‍सा घरेलू खपत से आएगा. 

2001 के बाद प्रति व्‍यक्ति आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी 

2001 के बाद से प्रति व्यक्ति आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है. यह 2001 में 460 डॉलर था, जो 2011 में बढ़कर 1,413 डॉलर और 2021 में 2,150 डॉलर हो गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को गति बाहरी व्‍यापार के कारण सबसे ज्‍यादा मिलेगी. यह अभी के वित्त वर्ष में  1.2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक करीब दोगुना होकर 2.1 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है. 

घरेलू उपभोग बढ़ोतरी में दूसरा भागीदार 

रिपोर्ट में कहा गया है कि जीडीपी में 10 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बढ़ोतरी में दूसरा प्रमुख योगदान घरेलू उपभोग की ओर से होगा. इसके 2030 तक 3.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो सकल घरेलू उत्‍पाद के मौजूदा साइज के बराबर होगा. इसके उलट, फाइनेंशियल ईयर 2023 में घरेलू उपभोग 2.1 ट्रिलियन डॉलर था. 

5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं कि उनके अगले कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्‍था दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगी और 5 ट्रिलियन डॉल्‍र तक पहुंच जाएगी. वर्तमान में भारत, जापान, संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका और चीन के बाद है. 

कौन सा राज्‍य टॉप पर 

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में तेलंगाना राज्‍य 2.75 लाख रुपये के साथ शीर्ष स्थान पर है. इसके बाद कर्नाटक 2.65 लाख रुपये, तमिलनाडु 2.41 लाख रुपये, केरल 2.30 लाख रुपये और आंध्र प्रदेश 2.07 लाख रुपये के साथ टॉप पर हैं. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2030 तक इस रैंकिंग में बदलाव हो सकता है, जिसमें गुजरात टॉप पर आ सकता है. इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें 

Share Market Opening 31 July: बाजार पर बना हुआ है पिछले सप्ताह का दबाव, घाटे में हुई सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget