एक्सप्लोरर

मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर मई में तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर आया, लेकिन GDP ग्रोथ की उम्मीद बरकरार

Manufacturing PMI: अगर मई की बात की जाए तो उस महीने की पीएमआई आंकड़ा 58.3 के प्रारंभिक डेटा से कम है. चार जून को सर्विस सेक्टर के आंकड़े जारी किए जाएंगे.

Manufacturing PMI Declines: प्राइवेट सेक्टर की तरफ से किए गए एक सर्वेक्षण से ये पता चला है कि देश की मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी पिछले तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर चली गई है और ये 57.6 के स्तर पर आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 2 अप्रैल को टैरिफ का ऐलान किया गया था. इसके बाद एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स मई के महीने में पहली बार गिरावट आयी.

इस बारे में एचएसबीसीइंडिया के चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी का कहना है कि मई के महीने में भारत की मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई मे मजबूती थी. लेकिन प्रोडक्शन और नए ऑर्डर में बढ़ोतरी पिछले महीने की तुलना में कम रही.

मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में गिरावट

अगर मई की बात की जाए तो उस महीने की पीएमआई आंकड़ा 58.3 के प्रारंभिक डेटा से कम है. चार जून को सर्विस सेक्टर के आंकड़े जारी किए जाएंगे. भारतीय इकोनॉमी ने जनवरी से मार्च के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आरबीआई ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में ग्रोथ का लक्ष्य 6.5 फीसदी रखा है.  

पीएमआई के तहत स्कोर अगर 50 के ऊपर रहता है तो यह प्रोडक्शन का विस्तार हुआ माना जाता है लेकिन अगर ये उससे नीचे रहता है तो फिर प्रोडक्शन में गिरावट माना जाता है. भारत के उच्च विकास दर की वजह से आरबीआई ने मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत का अनुमान लगाया है. चौथी तिमाही के दौरान देश का जीडीपी ग्रोथ भी 6.2 प्रतिशत के उछलकर 7.4 प्रतिशत पर पहुंच गया. यह इकोनॉमिक ग्रो वित्त वर्ष 2025 के अनुमान के मुताबिक है.  

बनी रहेगी इकोनॉमी की रफ्तार

इससे पहले, आरबीआई ने अपने अनुमान में कहा था कि देश की जीडीपी क्वार्टर-1 में 6.5 प्रतशत, क्वार्टर-2 के दौरान 6.7 प्रतिशत, क्वार्टर-3 के दौरान 6.6 प्रतिशत, और क्वार्टर-4 के दौरान 6.3% बनी रह सकती है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि यह अनुमान अनुमान वर्तमान डेटा और संतुलित जोखिम पर बेस्ड है. उन्होंने ये कहा था कि इंडियन इकोनॉमी ग्रोथ के रास्ते पर है. परंतु वैश्विक व्यापार के मुद्दे से अछूता नहीं रह सकता  है.

ये भी पढ़ें: लोगों ने जमकर किए डिजिटल पेमेंट, मई में टूटा रिकॉर्ड, जानें कितने करोड़ का हुआ UPI ट्रांजेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget