एक्सप्लोरर

India GDP Growth: दुनिया भर की चुनौतियों के बाद भी भारत का सितारा है बुलंद, एसएंडपी का अनुमान- इस रफ्तार से दौड़ेगी जीडीपी

India GDP Forecast by S&P: भारतीय अर्थव्यवस्था अभी दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से तरक्की कर रही है. आने वाले सालों में भी ऐसी ही स्थिति रहने वाली है...

भारत की अर्थव्यवस्था लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. दुनिया भर की तमाम एजेंसियों ने समय-समय पर इस बात पर मुहर लगाई है. आंकड़े बताते हैं कि भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेज गति से तरक्की करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है. आने वाले सालों में भी इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं आने वाला है.

इतनी रह सकती है जीडीपी ग्रोथ रेट

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने आज गुरुवार को कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं. वैश्विक चुनौतियों के बाद भी भारत की संभावनाएं उज्ज्वल हैं. मध्यम अवधि में ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी रहनी चाहिए. रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था हर साल 6 से 7.1 फीसदी की रफ्तार से वृद्धि कर सकती है.

बैंकिंग सेक्टर का आउटलुक बेहतर

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने 16 नवंबर को ‘Global Banks Country-By-Country Outlook 2024’ नाम से रिपोर्ट जारी की. एजेंसी का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर के खराब कर्ज (वीक लोन) 31 मार्च 2025 तक कम होकर ग्रॉस एडवांस यानी कुल वितरित कर्ज के 3 से 3.5 फीसदी तक आ जाएंगे. इस मामले में संरचनात्मक सुधार और जोखिम प्रबंधन के बेहतर तरीकों से मदद मिलने वाली है.

इस कारण नहीं होगा भारत पर असर

भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में एजेंसी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं का मामूली असर होने वाला है. एजेंसी के अनुसार, ग्लोबल ग्रोथ के सुस्त होने और बाहरी मांग से आर्थिक गतिविधियों पर असर होगा. इससे महंगाई बढ़ सकती है. हालांकि भारत की बात करें तो अर्थव्यवस्था घरेलू कारकों पर अधिक निर्भर है. ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक परिस्थितियों का असर कम रहने का अनुमान है.

जीडीपी को लेकर अन्य अनुमान

इससे एक दिन पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रह सकती है. मॉर्गन स्टेनली ने भी इसी सप्ताह कहा था कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 6.5 फीसदी के आस-पास रह सकती है. वहीं एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए भरोसा जाहिर किया कि 2027 तक भारत जीडीपी के मामले में दुनिया के टॉप-3 देशों में से एक बन जाएगा. अभी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी की नियुक्ति पर आरबीआई की मुहर, लेकिन 6 महीने में ही करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget