एक्सप्लोरर

21 महीने के हाई पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, 4.47 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 620.44 अरब डॉलर हुआ रिजर्व

Foreign Currency Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार अब अपने अक्टूबर 2021 के रिकॉर्ड हाई से 25 बिलियन डॉलर दूर है. अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के लेवल तक जा पहुंचा था.

India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 महीनों के हाई पर जा पहुंचा है. 22 दिसंबर, 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से बड़ी उछाल देखने को मिली है और ये 4.47 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 620.44 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. इसके पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 615.97 बिलियन डॉलर था. 

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने शुक्रवार 29 दिसंबर, 2023 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. आरबीआई के इस डेटा के मुताबिक 29 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 620.44 बिसियन डॉलर पर जा पहुंचा है. ये लगातार छठा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली है. विदेशी करेंसी एसेट्स में भी बड़ी उछाल आई है. 4.69 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ विदेशी करेंसी एसेट्स 549.74 बिलियन डॉलर रहा है. 

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में गिरावट आई है. 102 मिलियन डॉलर की कमी के साथ गोल्ड रिजर्व 47.47 बिलियन डॉलर पर आ गया है. एसडीआर 4 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.32 बिलियन डॉलर रहा है. जबकि  इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में जमा रिजर्व में कमी आई है और ये घटकर 4.89 बिलियन डॉलर रहा है.  

विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल की बड़ी वजहों में विदेशी फोर्टफोलियो निवेश में आई तेजी शामिल है. इसका असर भारतीय शेयर बाजार में तेजी के तौर पर नजर आ रहा है जहां बाजार नए रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है. जानकारों का मानना है कि 2024 में भी विदेशी निवेशकों के निवेश का फ्लो ऐसे ही बरकरार रहेगा. विदेशी मुद्रा भंडार अब अपने अक्टूबर 2021 के रिकॉर्ड हाई से 25 बिलियन डॉलर दूर है. अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के लेवल तक जा पहुंचा था.

साल 2023 में करेंसी मार्केट के आखिरी ट्रेडिंग सत्र में 29 दिसंबर को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 83.20 के लेवल पर क्लोज हुआ है.  

ये भी पढ़ें 

Small Saving Schemes Rate: सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशकों को सरकार ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट, ब्याज दरों में किया बढ़ोतरी का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget