एक्सप्लोरर

India Forex Reserves: लगातार चौथे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, 2.84 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 606.85 बिलियन डॉलर हुआ रिजर्व

Foreign Currency Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से अपने पुराने हाई 645 बिलियन डॉलर की तरफ बढ़ रहा है. और माना जा रहा है कि देश में आने वाले FDI के बाद ये रिकॉर्ड टूट सकता है.

India Forex Reserves: लगातार चौथे हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा देखने को मिला है. आरबीआई के डेटा के मुताबिक 8 दिसंबर 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.84 बिलियन डॉलर के इजाफे के साथ 606.85 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. विदेशी मुद्रा 600 बिलियन डॉलर के ऊपर बना हुआ है.

बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने  शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. डेटा के अनुसार 8 दिसंबर तक विदेशी मुद्रा भंडार 606.85 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है जो इसके पहले हफ्ते में 604.04 बिलियन डॉलर रहा था. विदेशी करेंसी एसेट्स में भी बढ़ोतरी आई है और ये 3.08 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 536.69 बिलियन डॉलर रहा है.  हालांकि आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में इस हफ्ते गिरावट आई है.

आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 199 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 47.13 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर भी 63 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 18.18  बिलियन डॉलर रहा है. जबकि इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में जमा रिजर्व 11 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 4.84 बिलियन डॉलर रहा है. हाल ही में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बाहरी झटकों से बचाने में बड़ी भूमिका अदा कर रहा है. 

अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के लेवल तक जा पहुंचा था जिसके बाद इसमें बड़ी गिरावट आई और ये घटकर 525 बिलियन डॉलर तक आ गया था. पर अब विदेशी निवेशकों के निवेश में बढ़ोतरी के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा आ सकता है. फेड रिजर्व के 2024 में ब्याज दरें घटाने के संकेत के बाद विदेशी निवेश और बढ़ने के आसार हैं जिससे भारत का विदेशी मुद्रा भंडार और मजबूत हो सकता है. आरबीआई के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर करेंसी मार्केट से आई है जहां डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी मजबूती देखने को मिली है. एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83 के नीचे 82.99 के लेवल पर क्लोज हुआ है जो इसके पहले सत्र में 83.33 रहा था.  

ये भी पढ़ें 

GST Rates: छात्रों के लिए जरुरी स्टेशनरी आईटम्स पर जीएसटी रेट घटाने का नहीं है कोई प्रस्ताव, सरकार ने संसद को बताया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget