एक्सप्लोरर

India Forex Reserves: रुपये को गिरने से थामने की कोशिशों में विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट, जानें डिटेल्स

RBI Data: इसी हफ्ते रुपया एक डॉलर के मुकाबले 83 रुपये के नीचे जा लुढ़का था. जानकारों का मानना है कि रुपया 85 के लेवल तक गिर सकता है. रुपये को थामने के लिए आरबीआई को डॉलर बेचना पड़ रहा है.

India Forex Reserves: रूपये (Rupee) में जारी गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ( RBI) को बार बार डॉलर बेचना पड़ रहा है जिसके चलते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ( Foreign Currency Reserves) में बड़ी गिरावट आई है. 14 अक्टूबर, 2022 को खत्म हफ्ते पर  विदेशी मुद्रा भंडार कई वर्षों के निचले स्तरों पर जा गिरा है. आरबीआई ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 528.37 अरब डॉलर रह गया है. 

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 14 अक्टूबर, 2022 को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 4.50 अरब डॉलर की गिरावट आई है और ये घटकर 528.37 अरब डॉलर पर आ गया है. इससे पहले 7 अक्टूबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 10 हफ्तों में पहली बार बढ़ोतरी देखने को मिली थी. बीते वर्ष 3 सितंबर 2021 को विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर था. जो इस वर्ष मार्च में घटकर 607 अरब डॉलर रह गया था और अब 114.08 अरब डॉलर घटकर 528 अरब डॉलर रह गया है. 

विदेशी करेंसी एसेट्स 2.83 अरब डॉलर घटकर 468.67 रह गया है. तो गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट आई है और ये 1.50 अरब डॉलर घटकर 37.45 अरब डॉलर का रह गया है. दरअसल डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिली. रुपया गिरकर 83.35 के लेवल तक जा गिरा. रुपये को डॉलर के मुकाबले गिरने से बचाने के लिए आरबीआई अब तक 114 अरब डॉलर अपने विदेशी मुद्रा भंडार से बेच चुका है.  

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मुताबिक चालू खाते का घाटा 4 फीसदी रहा तो विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 510 अरब डॉलर के लेवल तक गिर सकता है. हालांकि आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास कह चुके हैं कि बाजार में उतार चढ़ाव के बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार बेहतर रहा है. उन्होंने कहा कि बाजार के हालात को देखते हुए आरबीआई लगातार दखल देता रहा है. 

ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget